रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता… CM योगी पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना​ | बाहर से क्रंची, अंदर से सॉफ्ट…स्टिकी-स्पाइसी पनीर खाकर सब कहेंगे वाह! नोट करें रेसिपी​ | घर छोड़ा, प्रेमानंद से दीक्षा ली; अब मौत से उठे कई सवाल… कमरे में मिला खून से सना ग्राइंडर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bank Strike ATM charge: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को बड़ी राहत, तीन दिन तक बिना निकाली शुल्क एटीएम से निकाल सकेंगे पैसे​

Bank Strike  ATM charge: बैंको में फाइव डे वर्किंग को लेकर आज से तीन दिन सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हालांकि ऐसे में ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए आज बैंक खोली गई हैं। पर इसी के साथ एक और राहत देते हुए अब बैंक एटीएम से कैश निकालने […]

Bank Strike  ATM charge: बैंको में फाइव डे वर्किंग को लेकर आज से तीन दिन सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हालांकि ऐसे में ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए आज बैंक खोली गई हैं। पर इसी के साथ एक और राहत देते हुए अब बैंक एटीएम से कैश निकालने की लिमिट पर लिया जाने वाला शुल्क भी नहीं देना होगा। यानि इन तीन दिनों में आप बिना लिमिट के ​कैश निकाल पाएंगे। 

इन बैंकों ने दी राहत 

आपको बता दें  बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के दौरान ग्राहकों को राहत देने के लिए एसबीआई , पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा , यूनियन बैंक और इंडियन बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंक एटीएम से निकासी पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लेंगे। इसका मतलब ये है कि तय मुफ्त सीमा पार होने पर भी इन तीन दिनों में शुल्क नहीं लगेगा। 

कितनी होती है लिमिट 

अभी अपने बैंक के एटीएम से महीने में 5 और दूसरे बैंकों के एटीएम से 3 से 5 मुफ्त लेनदेन मिलते हैं। इसके बाद करीब 23 रुपए प्रति लेनदेन और जीएसटी देना पड़ता है।
उधर, वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सरकार ने बैंकों में सप्ताह में 5 दिन कामकाज लागू करने की मांग पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है। इससे पहले, यूनियनों ने दावा किया था कि मार्च 2024 के समझौते में भारतीय बैंक संघ ने शनिवार को छुट्टी पर सहमति जताई थी, जिसे सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है। इसी बीच, सरकार के फैसले के अनुसार, हड़ताल से पहले रविवार को सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुली रहेंगी।


विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY