रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम​ | फिल्म से पहले 17 मिनट विज्ञापन दिखाना PVR को पड़ा भारी! कंज्यूमर कोर्ट ने ठोका ₹75,000 का जुर्माना​ | Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सड़कें बनीं तालाब-गलियों में जलभराव… दिल्ली-नोएडा से गुरुग्राम तक बारिश से हाल बेहाल​

Aaj Ka Mausam: सितंबर का अंतिम सप्ताह चल रहा है और देश के कई हिस्सों में हो रही भारी बरसात के कारण आम जनजीवन एक बार फिर बुरी तरह प्रभावित है. देश के ज्यादातर राज्यों में ‘अर्नब चक्रवात’ का प्रभाव दिख रहा है. दिल्ली एनसीआर में शनिवार शाम हुई बारिश में मौसम का मिजाज पूरी […]

Aaj Ka Mausam: सितंबर का अंतिम सप्ताह चल रहा है और देश के कई हिस्सों में हो रही भारी बरसात के कारण आम जनजीवन एक बार फिर बुरी तरह प्रभावित है. देश के ज्यादातर राज्यों में ‘अर्नब चक्रवात’ का प्रभाव दिख रहा है. दिल्ली एनसीआर में शनिवार शाम हुई बारिश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. दिन भर उमस और गर्मी के बाद अचानक हुई बारिश से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को राहत मिली, लेकिन सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई.

कई प्रमुख मार्गों पर बारिश के बाद यातायात धीमा होने से जाम की स्थिति बनी और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश शुरू होते ही नोएडा की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई. ऑफिस और बाजार से लौट रहे लोगों के साथ बड़ी संख्या में वाहन सड़कों पर थे. गलियों में जलभराव हो गया. सड़कों पर कम दृश्यता और पानी जमा होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ. महामाया फ्लाईओवर से लेकर डीएनडी, नोएडादिल्ली एक्सप्रेसवे, परी चौक, P3 गोलचक्कर, सूरजपुर, तिलपता मार्ग इन सभी जगह यातायात प्रभावित हुआ. बारिश के दौरान वाहन चालकों को खासतौर पर अंडरपास और नीचले जलभराव वाले इलाकों में परेशानी हुई.

आज भी दिल्लीNCR में शांत नहीं रहेगा मौसम

दिल्ली एनसीआर में बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई थी. 27 सितंबर यानी आज भी दिल्ली और उसे सटे एनसीआर के इलाकों में मौसम शांत नहीं रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आमतौर पर बादलों का डेरा रह सकता है. आज बारिश होने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा में रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 28 सितंबर को भी हल्की बारिश की संभावना बताई गई है. 29 सितंबर से मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है.

गाजियाबाद में होगी बारिश

गाजियाबाद में बारिश और पुरवाई के चलते शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. गाजियाबाद में 27 सितंबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. एकदो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. गुरुग्राम और फरीदाबाद में बादल छाने और कुछ जगह बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. सड़कों पर बारिश के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है.

गुरुग्राम, फरीदाबाद में बारिश और आंधी

गुरुग्राम, फरीदाबाद में कहीं कहीं बारिश और आंधी का प्रभाव दिख सकता है. गुरुग्राम और फरीदाबाद में बीते कल भी बरसात देखने को मिली थी. बारिश की वजह से कई जगह जलजमाव भी हो गया था, जिसने वाहनों की स्फ्तार धीमी कर दी थी. इससे लोग काफी परेशान नजर आए थे. गुरुग्राम में 27 सितंबर के बाद इस महीने बारिश की संभावना नहीं है. फरीदाबाद में भी आज के बाद इस महीने में बादल के बरसने की संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY