Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में इन दिनों मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है. सितंबर के आखिरी सप्ताह में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. दक्षिण ओडिशा और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन बना है, जोकि उत्तरपश्चिम की दिशा में बढ़ रहा है. ये अगले 12 घंटे में कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र बदल सकता है. इसके साथ ही उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है.

दोनों सिस्टम के प्रभाव से कई राज्यों में भारी, बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन और डीप डिप्रेशन कई राज्यों में झमाझम बारिश बरसा सकता है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिजली कड़क सकती है. साथ ही आंधीतूफान चल सकता है. दिल्ली में कल भी मध्यम बारिश हो सकती है. 28 सितंबर को भी हल्की बारिश हो सकती है.
यूपी से लेकर झारखंड तक व्यापक बारिश
आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं. अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. कल पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. बिहार में पिछले दो दिनों से बरसात जारी है. आज बिहारझारखंड में काफी व्यापक से व्यापक बारिश की संभावना है.
इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादल
पंजाब में आज और कल रजचमक के साथ 4050 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी हो सकती है. हरियाणा और चंडीगढ़ में आज और कल काफी व्यापक बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर आज बारिश जारी रह सकती है. मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश कल बहुत भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 28 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है.
पूर्वोत्तर भारत का क्या रहेगा हाल?
गंगीय पश्चिम बंगाल और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में आज काफी व्यापक बारिश हो सकती है. ओडिशा में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम असम और मेघालय 01 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. आज पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में गरजचमक और बिजली गिर सकती है.
पहाड़ी इलाकों में तल्ख रहेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में आज से 28 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश की संभावना है. आज और कल कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. कल कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. 28 सितंबर को व्यापक बारिश हो सकती है. जम्मूकश्मीर में भी आज मौसम का मिजाज तल्ख रह सकता है.