शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
2027 की तैयारी…अखिलेश ने रायबरेली से क्यों फूंका चुनावी बिगुल, कांग्रेस को क्या दिया संकेत?​ | Delhi Crime News: 1994 में 2 साध्वियों की हत्या, 32 साल बाद पकड़ा गया आरोपी; मंगोलपुरी की फैक्ट्री में छिपा था​ | पहले एक्सीडेंट, फिर ‘पहचान लेगा’ के डर से हत्या… मुजफ्फरनगर में LLB छात्र हत्याकांड में मस्जिद का इमाम गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ADR Report: 4 साल में 111 सांसद और विधायकों ने बदला पाला, ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!​

MPMLA ADR Report: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट ने एक बड़ा खुलासा किया है।  रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 से 2026 के बीच चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने अपनी राजनीतिक पार्टी बदल ली। रिपोर्ट में लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा चुनावों के साथ उपचुनावों को भी शामिल […]

MPMLA ADR Report: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट ने एक बड़ा खुलासा किया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 से 2026 के बीच चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने अपनी राजनीतिक पार्टी बदल ली। रिपोर्ट में लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा चुनावों के साथ उपचुनावों को भी शामिल किया गया है।

विश्लेषण के अनुसार, दल बदलने वालों में 26 लोकसभा सांसद , 7 राज्यसभा सांसद और 78 विधायक शामिल हैं। ADR ने उन मामलों को भी शामिल किया है, जिनमें नेताओं ने पार्टी बदली, दलों का विलय हुआ, इस्तीफे के बाद उपचुनाव जीते या अयोग्यता के बाद दोबारा चुनाव जीतकर आए।

Nagaland में सबसे ज्यादा दल बदल के मामले

रिपोर्ट के अनुसार, नागालैंड में सबसे ज्यादा 32 विधायकों के पार्टी बदलने के मामले सामने आए। इनमें अधिकतर मामले नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी और नागा पीपल्स फ्रंट से जुड़े रहे।

ADR के मुताबिक, NDPP से चुनाव जीतने वाले 25 विधायक बाद में दल बदलने वालों में शामिल रहे। इसके बाद कुल 32 विधायक NPF में शामिल हुए।

West Bengal में 20 सांसदों ने बदली पार्टी

पश्चिम बंगाल में दल बदल के 20 मामले सामने आए। रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी सांसद पहले ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे और बाद में नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होने का दावा किया।

इन सांसदों के NCPI में विलय का मामला अभी लोकसभा अध्यक्ष के पास विचाराधीन बताया गया है।

मेघालय में 8 विधायकों ने बदला पाला

हाल ही में मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे। इनमें लखमेन रिम्बुई, पायस मारवेन, किर्मेन श्यल्ला, मायरालबॉर्न समेत अन्य विधायक शामिल थे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY