गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
औरैया में पिता की हैवानियत! 15 साल के बेटे को खंभे से बांधकर पीटा, मौत के बाद शव छोड़कर भागा​ | BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा​ | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो का इंतजार होगा खत्म! PMO पहुंची फाइल, 15 अक्टूबर तक मिल सकती है मंजूरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

औरैया में पिता की हैवानियत! 15 साल के बेटे को खंभे से बांधकर पीटा, मौत के बाद शव छोड़कर भागा​

Auraiya News: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि रुपये चोरी करने को लेकर हुए विवाद के बाद पिता ने बेटे को घर के खंभे से रस्सी के सहारे […]

Auraiya News: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि रुपये चोरी करने को लेकर हुए विवाद के बाद पिता ने बेटे को घर के खंभे से रस्सी के सहारे बांध दिया और बांस के डंडे से उसकी पिटाई की. गंभीर मारपीट के बाद किशोर की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी पिता शव को चारपाई पर रखकर मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल रस्सी और बांस का डंडा बरामद करने का दावा किया है.मामला पुर्वा सोमवंशी गांव का है.

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की रात 15 वर्षीय रिशू उर्फ ईशू की मौत हुई थी. घटना के बाद मृतक के भाई नीरज ने अपने पिता उम्मेद सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी और हत्या का आरोप लगाया. शिकायत के अनुसार, घटना वाली रात नीरज और उसकी बड़ी बहन गणेश पूजा और कीर्तन में शामिल होने गए थे. घर पर उनकी छोटी बहन और रिशू मौजूद थे. इसी दौरान उनके पिता उम्मेद सिंह घर पहुंचे. आरोप है कि बेटे को लेकर मिल रही शिकायतों और रुपये चोरी करने के विवाद के बाद उन्होंने रिशू को घर के खंभे से रस्सी से बांध दिया.

बांस के डंडे से पिटाई का आरोप

परिजनों का आरोप है कि उम्मेद सिंह ने रिशू की बांस के डंडे से बेरहमी से पिटाई की. मारपीट के दौरान किशोर की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने शव को चारपाई पर रखा और मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर उम्मेद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

तीन टीमें लगाकर आरोपी की तलाश

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की थीं. लगातार तलाश के बाद पुलिस ने 24 सितंबर को उम्मेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रुपये चोरी को लेकर बेटे से विवाद होने और उसे रस्सी से खंभे में बांधकर बांस के डंडे से मारने की बात स्वीकार की है.

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल रस्सी और बांस का डंडा भी बरामद किया है. गिरफ्तार उम्मेद सिंह की उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मामले में मौत की परिस्थितियों और पुलिस जांच से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY