गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सिर्फ पानी पिलाते नजर आएंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल​ | ‘बहू नहीं, मेरी बेटी है’… बेटे की मौत के एक महीने बाद सास ने कराई दूसरी शादी, देवर ने किया कन्यादान​ | UPI Transaction पर टैक्स का क्या बदलेगा खेल? 18% GST पर हो सकता है विचार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bank Strike: 28 सितंबर से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक, जानें 3 दिन कैसे चलेगा आपका काम​

Bank Strike: देशभर के बैंक कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर 3 दिन बैंक बंद रखने का फैसला किया है। अब ऐसे में लोगों के पास क्या ऑप्शन हैं, 3 दिन पैसों से जुड़े काम वो कैसे करेंगे, […]

Bank Strike: देशभर के बैंक कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर 3 दिन बैंक बंद रखने का फैसला किया है। अब ऐसे में लोगों के पास क्या ऑप्शन हैं, 3 दिन पैसों से जुड़े काम वो कैसे करेंगे, क्या उनके पास कोई ऑप्शन है ?

3 दिन ये बैंकिंग सेवाएं ठप

बैंक बंद होने से ब्रांच से कैश निकालना और जमा करना, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट, नए खाते, KYC, DD और लोन से जु़ड़े कामकाज ठप रहेंगे। SBI, PNB समेत सभी बैंक अपने ग्राहकों को मैसेज करके बैंक से जुड़े ये सभी जरूरी काम 27 सितंबर तक निपटाने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि 3 दिन आप कौनसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3 दिन आपका काम कैसे चलेगा ?

UPI

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का UPI पर असर नहीं होगा। ऑनलाइन भुगतान और मनी ट्रांसफर सामान्य रूप से काम करेगा। आपके पास UPI के इस्तेमाल का ऑप्शन है।

मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग

आप ऐप या वेबसाइट के जरिए फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक और बिल भुगतान कर सकेंगे।

ATM सेवा

ATM से कैश निकालना और जमा करना आम दिनों की तरह चालू रहेगा।

बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सेवाएं

कुछ शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ये बैंक की ओर से दी जाने वाली ऐसी सुविधा है, जिसमें बैंक का कर्मचारी नहीं बल्कि बैंक का अधिकृत एजेंट ग्राहकों को उनके आसपास ही कुछ बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY