सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
टाटा संस के IPO पर आर-पार! नोएल टाटा के विरोध के बावजूद SP ग्रुप ने क्यों दिया पब्लिक लिस्टिंग का साथ?​ | लखीमपुर स्कूल शूटआउट: पहले दर्द भरी पोस्टें, फिर माफी मांगने वाली स्टोरी… सऊद के Instagram से क्या खुलेगा राज?​ | Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मायावती ने फिर चौंकाया… आकाश की बहन आउट, ईशान इन… क्या है इस फैसले के सियासी मायने?​

पहले आकाश आनंद की बहन दीपिका को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कहकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने नया टर्न लिया है. अब उन्होंने दीपिका से दूरी बनाते हुए ईशान पर भरोसा जताया है. इसी बीच मायावती ने आकाश आनंद और आनंद कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी परिवार मोह के […]

पहले आकाश आनंद की बहन दीपिका को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कहकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने नया टर्न लिया है. अब उन्होंने दीपिका से दूरी बनाते हुए ईशान पर भरोसा जताया है. इसी बीच मायावती ने आकाश आनंद और आनंद कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी परिवार मोह के साथ नहीं चलेगी. इसलिए परिवार मोह से ऊपर उठकर काम करना होगा. मायावती का यह बयान भतीजे आकाश आनंद और आनंद कुमार को संदेश माना जा रहा है.

अपने बयान में मायावती ने साफ तौर पर कहा कि आकाश आनंद को पार्टी में वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं है. इन्हें पार्टी में वापस लेने का मतलब विश्वासघात है. उन्होंने कहा कि उनके फैसले में कोई बदलाव नहीं है. इसी क्रम में उन्होंने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ पर भी हमला बोला. कहा कि आकाश आनंद के पास पार्टी की कोई जिम्मेदारी नहीं है और ना ही उन्हें कोई जिम्मेदारी मिलेगी.

दीपिका से क्यों बनाई दूरी?

मायावती ने अपने बयान में आकाश आनंद की बहन दीपिका को भी पार्टी की जिम्मेदारियों से दूर रखने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि आनंद कुमार के परिवार से केवल ईशान आनंद को ही वह आगे बढ़ाएंगी. उन्होंने ईशान को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देने की घोषणा की. हालांकि उन्होंने ईशान आनंद को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी.

गलती पर बख्शेंगे नहीं

मायावती ने कहा कि ईशान के लिए भी रास्ता आसान नहीं है. यदि उन्होंने भी कोई गलती की तो उन्हें भी पार्टी से बाहर करने में देर नहीं लगेगी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गलती पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा. इसी के साथ कहा कि समस्त बहुजन समाज ही उनका असली परिवार है. इसी के साथ उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि आनंद कुमार के परिवार के किसी भी अन्य सदस्य को वह पार्टी में किसी तरह की जिम्मेदारी नहीं देने वालीं. इन्हीं मुद्दों को लेकर मायावती ने 23 सितंबर को BSP की बेहद जरूरी ऑल इंडिया बैठक बुलाई है.

आकाश से शुरू बदलाव, घेरे में अब परिवार

बसपा में परिवार की भूमिका को लेकर यह पूरा घटनाक्रम आकाश आनंद को लेकर लिए गए फैसलों के बाद तेज हुआ. आकाश आनंद को पहले पार्टी में बड़ी जिम्मेदारियां दी गईं और उन्हें मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर भी आगे बढ़ाया गया था. लेकिन बाद में मायावती ने उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों से हटा दिया और 10 सितंबर को पार्टी से भी बाहर कर दिया. इसके बाद कुछ समय के लिए ईशान आनंद का नाम संगठन में तेजी से आगे आया.

फिर छीन ली जिम्मेदारी

3 सितंबर के बाद उन्हें सभी राज्य इकाइयों के लिए चीफ सेंट्रल कोऑर्डिनेटर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई, लेकिन 12 सितंबर को ही मायावती ने उन्हें सभी जिम्मेदारियों से हटाते हुए साफ किया कि उनके दोनों भतीजों को पार्टी में कोई राजनीतिक पद नहीं दिया जाएगा. यहीं से दीपिका आनंद का नाम सामने आया, लेकिन अब दीपिका को लेकर भी रुख मायावती ने बदल लिया है.

‘कौन आगे?’ का सवाल फिर बड़ा

मायावती के लगातार फैसलों ने बसपा में नेतृत्व और उत्तराधिकार को लेकर बहस को फिर तेज कर दिया है. पहले आकाश आनंद, फिर ईशान आनंद और उसके बाद दीपिका आनंद का नाम सामने आया. अब दीपिका को भी जिम्मेदारी से दूर रखने और ईशान को फिर आगे करने की खबर ने पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर सवाल और बढ़ा दिए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY