सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
लखीमपुर स्कूल शूटआउट: पहले दर्द भरी पोस्टें, फिर माफी मांगने वाली स्टोरी… सऊद के Instagram से क्या खुलेगा राज?​ | Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV​ | क्रिकेट से जल्द संन्यास लेंगे मोहम्मद शमी? अब इस भूमिका में आएंगे नजर, जल्द कर सकते हैं नई पारी की शुरुआत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

महाराष्ट्र का फेमस मिसल पाव घर पर बनाएं, स्ट्रीट स्टाइल स्वाद के लिए फॉलो करें रेसिपी​

मिसल पाव महाराष्ट्र का ऐसा स्ट्रीट फूड है जो देशभर में पॉपुलर है. इसमें स्पाइसी करी बनाई जाती है. ये मसालों और अंकुरित की गई मोठ से तैयार की जाती है. इस करी को नर्म पाव के साथ सर्व किया जाता है. इसमें गार्निश करने के लिए परोसने के दौरान बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, […]

मिसल पाव महाराष्ट्र का ऐसा स्ट्रीट फूड है जो देशभर में पॉपुलर है. इसमें स्पाइसी करी बनाई जाती है. ये मसालों और अंकुरित की गई मोठ से तैयार की जाती है. इस करी को नर्म पाव के साथ सर्व किया जाता है. इसमें गार्निश करने के लिए परोसने के दौरान बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, सेव या फिर ढेर साराफरसाण डाला जाता है जो इसे एक क्रंची टच देता है. तो चलिए जान लेते हैं कि इसे आप अपने घर पर कैसे बना सकते हैं. इसकी रेसिपी शेफ ने शेयर की है.

शेफ अरुणा विजय ने इस रेसिपी को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मिसल पाव में कुछ तो ऐसा होता है जो दिल को छू जाता है! वह तीखी तरी, कुरकुरा फरसाण, ताजा प्याज, नींबू का रस और पाव जिसे इतना सेका गया हो कि वह सब कुछ सोख ले. यह बहुत सुकून देने वाला और स्वाद से भरपूर होता है. यह उन आसान स्ट्रीटस्टाइल खानों में से एक है जो तुरंत आपका दिन बना सकता है!”

56 लोगों के मिसल पाव के लिए इनग्रेडिएंट्स

  • वटन के लिए
  • तेल 1 बड़ा चम्मच
  • प्याज 2 मध्यम, कटे हुए
  • टमाटर 2 मध्यम, कटे हुए
  • सूखा नारियल ½ कप, कद्दूकस किया हुआ
  • अदरक 1½ बड़ा चम्मच, कटा हुआ
  • लहसुन 10 बड़ी कलियां
  • हरी मिर्च 2, बीच से कटी हुई
  • धनिया के डंठल एक मुट्ठी
  • तिल 1 बड़ा चम्मच
  • खसखस 1 बड़ा चम्मच
  • पानी पीसने के लिए जरूरत के अनुसार

कट/तरी के लिए

  • तेल 2 बड़े चम्मच
  • जीरा 1 छोटा चम्मच
  • राई 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर ½ बड़ा चम्मच
  • गोडा मसाला 1 बड़ा चम्मच
  • गरम मसाला 1 छोटा चम्मच
  • नमक 3 छोटे चम्मच
  • गुड़ थोड़ा सा
  • पानी 56 कप
  • अंकुरित मटकी 1½ कप

परोसने) के लिए

  • फरसाण ढेर सारा, ऊपर से डालने के लिए
  • प्याज बारीक कटा हुआ, ऊपर से डालने के लिए
  • नींबू के टुकड़े
  • पाव परोसने के लिए
View this post on Instagram

A post shared by Aruna Vijay

मिसल पाव की रेसिपी

  • एक पैन में तेल गरम करें और प्याज, टमाटर और बताई गई अन्य सामग्रियों को हल्का भूरा होने तक भूनें.
  • मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर थोड़ा पानी डालकर चिकना पेस्ट बना लें.
  • एक पैन में तेल गरम करें, जीरा और राई डालें, तैयार वटन डालें और कुछ मिनट तक पकाएं.
  • अंकुरित मटकी के साथ गोडा मसाला, नमक और बताए गए मसाले डालें.
  • गुड़ और पानी डालें, अच्छी तरह मिलाए और तब तक धीमी आँच पर पकाएं जब तक ‘कट’ या ‘तरी’ सही गाढ़ेपन की न हो जाए.
  • गरमागरम परोसें, ऊपर से खूब सारा फरसान और कटा हुआ प्याज डालें, साथ में नींबू के टुकड़े और पाव भी रखें.

एक्स्ट्रा टिप्स करें फॉलो

  • सबसे अच्छे टेक्सचर और स्वाद के लिए मटकी को एक दिन पहले ही अंकुरित कर लें.
  • मिसल को ज़्यादा गहरा स्वाद और अच्छी खुशबू देने के लिए ‘वटन’ की सामग्री, खासकर सूखे नारियल को अच्छी तरह भूनें.
  • पानी और लाल मिर्च पाउडर की मात्रा अपनी पसंद के गाढ़ेपन और तीखेपन के हिसाब से कम या ज्यादा कर लें.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY