शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘पेंशन फाइल पर साइन कर दो साहब’… अफसरों ने नहीं सुनी बात तो हाईवे पर धरने पर बैठा दिव्यांग युवक​ | UP School Holiday 2026: भारी बारिश के बीच लखनऊ-वाराणसी में स्कूल बंद, 26 सितंबर को कक्षा 12 तक नहीं लगेंगी कक्षाएं​ | UP में तैयार ब्रह्मोस अब पाकिस्तान की नींद उड़ा रहे, डिफेंस प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट में 56 गुना इजाफा- UPITS में बोले अमित शाह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Hurun India Rich List: शाहरुख खान की संपत्ति घटी, फिर भी सबसे अमीर भारतीय एक्टर, अमिताभ-ऋतिक भी टॉप-4 में, सलमान की नई एंट्री​

Hurun India Rich List 2026: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने सबसे अमीर भारतीय अभिनेता का स्थान बरकरार रखा है।  रिपोर्ट के मुताबिक, किंग खान की अनुमानित नेटवर्थ 10,000 करोड़ रुपये है। उनकी संपत्ति में फिल्मों के साथसाथ प्रोडक्शन हाउस और स्पोर्ट्स से जुड़े कारोबार का भी योगदान है। हालांकि, […]

Hurun India Rich List 2026: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने सबसे अमीर भारतीय अभिनेता का स्थान बरकरार रखा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, किंग खान की अनुमानित नेटवर्थ 10,000 करोड़ रुपये है। उनकी संपत्ति में फिल्मों के साथसाथ प्रोडक्शन हाउस और स्पोर्ट्स से जुड़े कारोबार का भी योगदान है।

हालांकि, शाहरुख खान की अनुमानित संपत्ति पिछले साल की तुलना में कम हुई है। में उनकी नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये बताई गई थी। इस हिसाब से एक साल में उनकी अनुमानित संपत्ति में 2,490 करोड़ रुपये की कमी दर्ज हुई है। वहीं, 2026 की शुरुआत में जारी में उनकी नेटवर्थ 10,800 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

नेटवर्थ में Amitabh Bachchan दूसरे स्थान पर

हुरुन की 2026 सूची में अमिताभ बच्चन 4,000 करोड़ रुपये की अनुमानित नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं सलमान खान ने इस सूची में नई एंट्री की है। 

करीब 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वह तीसरे पायदान पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी संपत्ति में , ब्रांड एंडॉर्समेंट और फिल्मों से होने वाली कमाई शामिल है।

ऋतिक रोशन 2,500 करोड़ रुपये की अनुमानित नेटवर्थ के साथ चौथे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति में HRX ब्रांड और फिल्म इंडस्ट्री से होने वाली कमाई प्रमुख है।

Karan Johar और Juhi Chawla बाहर

पिछले साल की सूची में शामिल करण जौहर और जूही चावला इस बार इस श्रेणी में नजर नहीं आ रहे हैं। 2025 की सूची में करण जौहर की नेटवर्थ 1,880 करोड़ रुपये और जूही चावला की 7,790 करोड़ रुपये बताई गई थी।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक, भारत में कुल 391 डॉलर बिलेनियर्स शामिल हैं। वहीं, नरेश मल्होत्रा की नेटवर्थ 16,000 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY