शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
पहले एक्सीडेंट, फिर ‘पहचान लेगा’ के डर से हत्या… मुजफ्फरनगर में LLB छात्र हत्याकांड में मस्जिद का इमाम गिरफ्तार​ | Bigg Boss 20: बिग बॉस के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स की कहानी, Rakhi Sawant से Priyanka Jagga तक, जानिए अब कहां हैं​ | CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Stress Effects: तनाव सिर्फ दिमाग पर नहीं, शरीर के किन अंगों पर डालता है असर? डॉक्टर ने बताया​

काम, जिम्मेदारियां और दूसरी वजहों के चलते मानसिक तनाव का होना नॉर्मल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तनाव का असर सिर्फ दिमाग पर नहीं पड़ता, बल्कि शरीर के कई अंग भी इससे प्रभावित होते हैं. डॉक्टर के जरिए जानें… दिल पर पड़ता है असर डॉ. आशुतोष तिवारी कहते हैं कि ज्यादा तनाव लेने […]

काम, जिम्मेदारियां और दूसरी वजहों के चलते मानसिक तनाव का होना नॉर्मल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तनाव का असर सिर्फ दिमाग पर नहीं पड़ता, बल्कि शरीर के कई अंग भी इससे प्रभावित होते हैं. डॉक्टर के जरिए जानें…

दिल पर पड़ता है असर डॉ. आशुतोष तिवारी कहते हैं कि ज्यादा तनाव लेने पर सबसे पहले दिल पर असर पड़ सकता है. इससे दिल की धड़कन तेज हो सकती है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. तनाव का असर पेट और पाचन तंत्र पर भी पड़ता है. ऐसे में गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, कब्ज या दस्त जैसी परेशानी हो सकती है.

इम्यूनिटी बिगड़ती है लंबे समय तक तनाव रहने से शरीर की बीमारी से लड़ने की ताकत यानी इम्यूनिटी भी प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा तनाव से नींद खराब होती है और लगातार थकान महसूस हो सकती है. कई लोगों में तनाव के कारण सिरदर्द, गर्दन और कंधों में दर्द या शरीर में जकड़न की शिकायत भी बढ़ जाती है.

भूख कम या ज्यादा लगना तनाव का असर भूख पर भी पड़ सकता है. कुछ लोगों को ज्यादा भूख लगती है, जबकि कुछ लोगों की भूख कम हो जाती है. इसलिए तनाव को सिर्फ मानसिक परेशानी मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

इन बातों का रखें खास ख्याल रोज थोड़ा व्यायाम करना, समय पर खाना खाना, पर्याप्त नींद लेना, परिवार या दोस्तों से बात करना और खुद के लिए कुछ समय निकालना तनाव कम करने में मदद कर सकता है. अगर तनाव लगातार बना हुआ है और इसका असर नींद, काम या रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है, तो डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है.

ये है रामबाण इलाज एक्सपर्ट कहते हैं कि स्ट्रेस से बचने और शरीर को अंगों को हेल्दी रखने के लिए सबसे अच्छा है कि आप रोजाना योग करें. कई आसान योग मुद्राएं हैं जिन्हें हर कोई रोजाना कर सकता है. सिर्फ 15 दिन भी आप योग करते हैं तो इसका असर नजर आने लगता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY