न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका बनता दिखाई दे रहा है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच ODI मैच खेलने हैं और इसके बाद टेस्ट सीरीज भी होनी है। दोनों सीरीज के बीच कम अंतर होने के कारण टीम मैनेजमेंट कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आखिरी मुकाबलों से आराम दे सकता है। ऐसे में फिलहाल बैकअप के तौर पर मौजूद पांच खिलाड़ियों को वनडे में खेलने का मौका मिल सकता है।

ऋतुराज गायकवाड़ को मिल सकता है मौका
ऋतुराज गायकवाड़ फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में टीम का हिस्सा हैं। अगर वह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्हें मौका मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, आखिरी दो वनडे में यशस्वी जायसवाल की जगह उन्हें शामिल किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर ऋतुराज नंबर5 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
आकिब नबी और ईशान किशन पर नजर
आकिब नबी को वेस्टइंडीज के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मौका मिला है। अगर वह मिले अवसर को भुनाते हैं तो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम में बने रह सकते हैं।
वहीं ईशान किशन एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों में व्यस्त हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें ध्रुव जुरेल की जगह मौका मिल सकता है। अगर केएल राहुल भी आखिरी दो मुकाबलों से बाहर रहते हैं, तो ईशान को प्लेइंग इलेवन में बतौर सलामी बल्लेबाज उतारा जा सकता है।
संजू सैमसन और शिवम दुबे भी रेस में
संजू सैमसन की भी वनडे टीम में वापसी की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत टेस्ट सीरीज की तैयारी के कारण आखिरी दो वनडे नहीं खेलते हैं, तो संजू को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर मौका मिल सकता है।
इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी के टेस्ट सीरीज की तैयारी में जाने की स्थिति में शिवम दुबे को वनडे टीम में वापसी का मौका मिल सकता है। हालांकि इन दोनों के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं होगा फिलहाल इन पांचों खिलाड़ियों के लिए वेस्टइंडीज सीरीज अहम है। यहां किया गया प्रदर्शन ही न्यूजीलैंड के खिलाफ संभावित मौके के दरवाजे खोल सकता है।