बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बजट 2027-28 की उल्टी गिनती शुरू! 12 अक्टूबर से शुरू होंगी महीने भर चलने वाली प्री-बजट बैठकें​ | Bijnor Rishwat Case: बिजनौर बिजली विभाग में अकाउंटेंट और एक आउटसोर्स कर्मचारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार​ | अमेरिका से भारतीय पासपोर्ट 7 दिन में रिन्यू, पुलिस वेरिफिकेशन पर उठा सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आकृति को झटका, नोएडा DM मेधा रुपम को SC से राहत, सैलरी से 5 लाख काटने के HC के फैसले पर रोक​

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा मजदूरों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में नोएडा डीएम मेधा रूपम को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने मेधा रूपम की सैलरी से 5 लाख रुपए का मुआवजा देने के हाई कोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है. साथ ही साथ अदालत ने विरोधप्रदर्शन के सिलसिले में नेशनल […]

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा मजदूरों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में नोएडा डीएम मेधा रूपम को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने मेधा रूपम की सैलरी से 5 लाख रुपए का मुआवजा देने के हाई कोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है. साथ ही साथ अदालत ने विरोधप्रदर्शन के सिलसिले में नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत छात्रा आकृति चौधरी की हिरासत को रद्द करने वाले आदेश पर भी रोक लगा दी है.

आकृति चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने 13 अप्रैल को नोएडा में हुए एक विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़काई थी, जिसमें मजदूर वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे. बता दें कि 2 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने NSA के तहत चौधरी की हिरासत को रद्द कर दिया था और इसे मंजूरी देने के लिए जिला मजिस्ट्रेट की आलोचना की थी.

बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान, IAS अधिकारी मेधा रूपम के वकील ने तर्क दिया कि हालांकि इलाहाबाद हाई कोर्ट के पास किसी आदेश को रद्द करने का पूरा अधिकार है, लेकिन वह किसी खास सरकारी अधिकारी को अलग से चुनकर उसकी आलोचना नहीं कर सकता. वहीं, आकृति चौधरी के वकील ने उनकी हिरासत के आधार को चुनौती देते हुए कहा कि हिंसा होने से पहले ही वह पुलिस हिरासत में थीं.

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY