मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
भारत की रफ्तार के सामने चीन और यूरोप हुए चिंत! ग्लोबल इकोनॉमी में बजा इंडिया का डंका​ | जादू-टोने के शक में प्रधान की हत्या, रिश्तेदार ने घर में घुसकर रेत दिया गला; 8 घंटे में पकड़ा गया आरोपी​ | दूध में डिटर्जेंट के मिलावट तो नहीं, FSSAI ने बताया कैसे सिंपल टेस्ट से करें पता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

टुंडे कबाबी से वॉव मोमोज तक… UP के 5 शहरों में FSDA का एक्शन, लाइसेंस होगा रद्द!​

टुंडे कबाबी और वॉव मोमोज का रद्द होगा लाइसेंस! UP के 5 शहरों में FSDA का बड़ा एक्शन उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. प्रदेश के पांच अलग अलग शहरों में एफएसडीए की छापेमारी में कई प्रतिष्ठित संस्थानों […]

टुंडे कबाबी और वॉव मोमोज का रद्द होगा लाइसेंस! UP के 5 शहरों में FSDA का बड़ा एक्शन उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. प्रदेश के पांच अलग अलग शहरों में एफएसडीए की छापेमारी में कई प्रतिष्ठित संस्थानों में गंभीर खामियां मिली हैं. इनमें कानपुर का टुंडे कबाबी और वाराणसी का वॉव मोमोज भी शामिल है. एफएसडीए ने इन दोनों प्रतिष्ठानों समेत 7 यूनिटों के लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश की है.

एफएसडीए की यह कार्रवाई कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में हुई है. एफएसडीए के मुताबिक इस अभियान के तहत प्रदेश के पांच जनपदों कानपुर नगर, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में फास्ट फूड एवं रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं किचन में कई गंभीर अनियमितताएं पायी गई हैं. यहां इंसेक्ट एवं रोडेंट इन्फेस्टेशन, अत्यंत खराब हाइजीन एवं सैनिटरी कंडीशन, वेज एवं नॉनवेज खाद्य पदार्थों के पृथक भंडारण एवं पृथक प्रसंस्करण की समुचित व्यवस्था का अभाव पाया गया. इसके बाद एफएसडीए की टीम ने कुल 7 यूनिट्स के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की है.

बजबजाती मिली नालियां

एफएसडीए टीम के मुताबिक निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर नालियों में गंदे पानी एवं अपशिष्ट का जमाव मिला है. इससे क्रॉसकॉन्टेमिनेशन की आशंका प्रबल हो जाती है. इसके अलावा निर्माण स्थलों पर एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के संग्रह एवं उपयोग होता पाया गया है. अधिकारियों के मुताबिक कानपुर के टुंडे कबाबी में हाइजीन एवं सैनिटेशन की स्थिति खराब पाई गई. प्रोसेसिंग एरिया में दुर्गन्ध फैली थी. रॉ मीट का रखरखाव भी उचित नहीं था. इसी प्रकार बनारस के वॉव मोमोज में एक्सपायर्ड सामग्री मिली है.

अमृतसरी कुलचा में मिली गंदगी

आगरा के संजय पैलेस के करीब अमृतसरी कुलचा में हाइजीन एवं सैनिटरी कंडीशन बेहद खराब पाई गई है. यहां दीवारों से पेंट की परतें निकल रही थीं तथा एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के उपयोग होता पाया गया है. इसलिए व्यवस्था में सुधार होने तक कारोबार बंद करने की संस्तुति की गई है. वहीं गाजियाबाद के चार प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमितता सामने आई है. यहां एसी एंटरप्राइज के डीप फ्रीजर में चिकन एवं मटन से रक्त का रिसाव पाया गया. फ्लॉको क्लॉक्ज युवराज नगर के डीप फ्रीजर में भी गंदगी मिली. कुछ यही स्थिति नाथूस राज नगर और बीकानेरवाला में भी पायी गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY