मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
भारत की रफ्तार के सामने चीन और यूरोप हुए चित! ग्लोबल इकोनॉमी में बजा इंडिया का डंका​ | Azamgarh News: आजमगढ़ में पूजा के दौरान खूनी खेल, पति ने पत्नी समेत 2 पंडितों को मारी गोली; तीनों की मौत​ | भारत की रफ्तार के सामने चीन और यूरोप हुए चिंत! ग्लोबल इकोनॉमी में बजा इंडिया का डंका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कार पर पार्टी का स्टीकर, निशाने पर बंद मकान… फतेहपुर में चोरी करने वाले गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार​

Fatehpur News: फतेहपुर जिले में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी KIA कार से इलाके में घूमकर बंद मकानों की रेकी […]

Fatehpur News: फतेहपुर जिले में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी KIA कार से इलाके में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे. कार पर राजनीतिक दल का स्टीकर लगा रखा था, ताकि किसी को उन पर शक न हो.

कार से करते थे बंद मकानों की रेकी

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य पहले रिहायशी इलाकों में कार से घूमते थे. इस दौरान वे ऐसे मकानों पर नजर रखते थे, जिनके कई घंटे से बंद होने की संभावना होती थी. आरोपी घर के आसपास की गतिविधियों को देखते थे और पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. जब उन्हें लगता था कि मकान में कोई मौजूद नहीं है तो आरोपी ताला और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल होते थे. इसके बाद घर में रखे सोनेचांदी के जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो जाते थे.

चोरी के उपकरण और जेवर बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं. इनमें पाइप रिंच, प्लास, कटर, पेचकश और सब्बल शामिल हैं. इसके अलावा पुलिस ने सोनेचांदी के आभूषण, 8 मोबाइल फोन और 34,400 रुपए की नकदी भी बरामद की है.

2 चोरी की वारदातों का खुलासा

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने फतेहपुर की साई बिहार कॉलोनी और शेखपुर उनवा में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है. पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य फतेहपुर के अलावा मध्य प्रदेश में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. अब पुलिस दूसरे मामलों में भी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

चोरी के माल का करते थे बंटवारा

पुलिस के अनुसार, चोरी करने के बाद गिरोह के सदस्य आपस में सामान का बंटवारा कर लेते थे. कुछ जेवरात को कम कीमत पर बेचकर नकदी हासिल की जाती थी. पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी का सामान खरीदने या खपाने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिया है. पुलिस का कहना है कि गिरोह के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY