मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP चुनाव 2027: BJP में महामंथन… क्या मौजूदा विधायकों के कटेंगे टिकट?​ | पसीना आने के बाद Perfume लगाना…Fragrance से जुड़ी आम गलतियां​ | बुलडोजर कांड में नपे दरोगा-कोतवाल, आधी रात गिराई थी दुकान; हुआ बड़ा एक्शन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रोजाना सुबह भीगे हुए काले चने खाने से क्या होता है? जानें डायटीशियन की राय​

काले चने को फाइबर का बढ़िया सोर्स माना जाता है. इसके अलावा ये आयरन समेत कई विटामिनमिनरल्स से भरपूर भी माना जाता है. लोग वेट लॉस जर्नी में रातभर भीगे हुए चने खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप रोजाना सुबह अगर रात भर पानी में भिगोकर रखे हुए चने खाते हैं तो […]

काले चने को फाइबर का बढ़िया सोर्स माना जाता है. इसके अलावा ये आयरन समेत कई विटामिनमिनरल्स से भरपूर भी माना जाता है. लोग वेट लॉस जर्नी में रातभर भीगे हुए चने खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप रोजाना सुबह अगर रात भर पानी में भिगोकर रखे हुए चने खाते हैं तो इससे सेहत पर क्या असर होता है. इस बारे में हमने श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट दिल्ली की चीफ डाइटीशियन प्रिया पालीवाल से. उन्होंने बताया कि भीगे हुए काले चने सुबह खाना एक आसान और पौष्टिक विकल्प हो सकता है.

सुबह के समय काले चने का सेवन आपको की हेल्थ प्रॉब्लम में राहत दिला सकता है, जैसे मसल्स में होने वाली कमजोरी को कम करने में मदद मिलती है. हालांकि कुछ लोगों को इसे खाने से परहेज भी करना चाहिए. चलिए जान लेते हैं कि इस बारे में डायटीशियन क्या कहती हैं.

कई पोषक तत्वों का हैं सोर्स

डाइटिशियन प्रिया पालीवाल कहती हैं कि काले चने प्रोटीन, फाइबर, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम और कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स होते हैं. जब आप रातभर पानी में भिगोकर रखे गए चने सुबह खाते हैं तो इससे शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती है और पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है.यही वजह है कि इसे वेट लॉस जर्नी वाले लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन माना जाता है.

पाचन के लिए है फायदेमंद

एक्सपर्ट कहती हैं कि काले चनों में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है और कब्ज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि जिन लोगों को चने खाने से गैस, पेट फूलना या अपच की शिकायत होती है, उन्हें मात्रा कम रखनी चाहिए. शुरुआत में थोड़ी मात्रा से शुरू करना बेहतर है.

मसल्स होती हैं मजबूत

काले चने में पाया जाने वाला प्रोटीन मांसपेशियों के रखरखाव और शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली के लिए जरूरी होता है. इसके अलावा इसमें आयरन की मौजूदगी भी इसे पौष्टिक आहार बनाती है, हालांकि केवल चने खाने से शरीर की आयरन की जरूरत पूरी नहीं होती. सुबह भीगे चनों के साथ बैलेंस नाश्ता लेना बेहद जरूरी होता है.

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

डायटीशियन ये भी कहती हैं कि चनों को पहले अच्छी तरह से धोना चाहिए और उसे पर्याप्त समय तक भिगोना जरूरी होता है ताकि चने अच्छी तरह फूल जाएं. किसी तरह की कोई बीमारी है. पाचन संबंधी समस्या या चिकित्सकीय डाइट की स्थिति है तो नियमित रूप से अधिक मात्रा में चने खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY