मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
मुगल बादशाह बाबर के लिए काबुल क्यों था खास? अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव के बीच जानें जवाब​ | TRAI का बड़ा तोहफा: अब मिलेंगे सिर्फ कॉलिंग वाले सस्ते प्लान, खबर आते ही Vi के शेयरों में आई तेजी​ | 20 दिन में 6 बार सांप ने काटा, हर बार दिखा काला नाग; इटावा के अंकुश की कहानी ने डॉक्टरों को भी चौंकाया!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अस्पताल में घुसी अज्ञात महिला, पिता से बोली- मैं टीका लगवा देती हूं… फिर नवजात लेकर फरार​

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिन दहाड़े बच्चा चोरी का मामला सामने आया है. यह वारदात सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल में हुई. यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. अब यही फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो और पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस […]

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिन दहाड़े बच्चा चोरी का मामला सामने आया है. यह वारदात सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल में हुई. यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. अब यही फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो और पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इसी के साथ पुलिस महिला की पहचान और धर पकड़ के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया है.

जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली के शेखपुरा कदीम गांव के रहने वाले नाजिम ने अपनी पत्नी शबाना को प्रसव के लिए रविवार को महिला अस्पताल में भर्ती कराया था. रविवार की ही देर रात करीब डेढ़ बजे शबाना ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया. फिर सोमवार की दोपहर नर्स ने बच्चे के पिता नाजिम को बच्चे के टीकाकरण के लिए कहा. इसके बाद नाजिम बच्चे को लेकर ओटी के पास गए.

सहानुभूति जताकर वारदात

पीड़ित के मुताबिक वहां पहले से एक महिला सफेद कपड़े में मौजूद थी. बच्चे को देखते ही महिला ने सहानुभूति जताई और मदद की पेशकश की. फिर उसने नवजात को अपनी गोद में ले लिया और उन्हें बच्चे का कार्ड बनवाने के लिए भेज दिया. थोड़ी देर बाद नाजिम जब कार्ड बनवाकर वापस लौटे तो वह महिला बच्चे के साथ गायब थी. उन्होंने शोर मचाया तो अस्पताल में हड़कंप मच गया.

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर जनकपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया. इस फुटेज में मास्क लगाए एक महिला बच्चे को लेकर अस्पताल के मुख्य गेट से बाहर निकलती हुई साफ दिखाई दे रही है. इस संबंध में सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि अस्पताल में लगे सभी कैमरे सक्रिय हैं और इनकी फुटेज पुलिस को दे दी गई है. उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला अस्पताल स्टाफ का हिस्सा नहीं है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY