मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Hamirpur News: बहू ने खाने में मिलाईं नींद की गोलियां, परिवार के 4 लोगों की बिगड़ी तबीयत; फिर खुद भी खा लिया​ | पेट्रोल पंप वालों को क्यों है ₹2000 से ज्यादा का UPI लेने में दिक्कत, क्या है पूरा गणित?​ | Shafali Verma ने तोड़ा Laura Wolvaardt का रिकॉर्ड, एक साल में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

श्रीलंका को 69 रनों पर आलआउट करने के बाद स्मृति, शेफाली और ऋचा को नजरअंदाज कर इन 2 खिलाड़ियों को हरमनप्रीत कौर ने दिया पूरा श्रेय​

Harmanpreet Kaur: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मंगलवार को खेले गए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216/3 रन बनाए और जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 69 […]

Harmanpreet Kaur: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मंगलवार को खेले गए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216/3 रन बनाए और जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन पर सिमट गई।

भारत के जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पूरी टीम की जमकर तारीफ़ की, हरमनप्रीत कौर ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं।

Harmanpreet Kaur ने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की

खिताबी जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर  ने टीम के सामूहिक प्रदर्शन को अहम बताया। उन्होंने विशेष रूप से गेंदबाजों के प्रदर्शन का जिक्र किया और कहा कि पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

फाइनल में भी भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने दोदो विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि

‘यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि हर कोई हर गेम को इतनी पॉजिटिव सोच के साथ ले रहा है। हर एक खिलाड़ी जिसे मौका मिला, उसने आगे बढ़कर अच्छा प्रदर्शन किया। एक कैप्टन और एक टीम के तौर पर, हम ठीक यही चाहते थे। अजेय रहना और लगातार इस क्वालिटी का परफॉर्मेंस देना। यही हमने खुद से उम्मीद की थी और यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि हर कोई इस विजन को कॉन्फिडेंस के साथ पूरा कर रहा है।’

टीम में युवा और अनुभव के मेल पर हरमनप्रीत कौर ने कहा कि

‘हमारी बॉलिंग यूनिट को खास क्रेडिट मिलना चाहिए, क्योंकि हमने इसमें बहुत मेहनत की है। क्रांति और नंदिनी जैसे युवा बॉलर्स ने बड़ी जिम्मेदारियां लीं और जिस तरह से उन्होंने रिस्पॉन्ड किया, खासकर पावरप्ले में उनका स्पेल शानदार था। यह कुछ ऐसा था जिस पर हमारे बॉलिंग कोच और स्टाफ उनके साथ बहुत करीब से काम कर रहे थे। यंगस्टर्स के अलावा, हमारा स्पिन अटैक हमारी कोर स्ट्रेंथ है। श्रेयंका और दीप्ति जैसे बॉलर लगातार मैचविनर हैं और हमेशा सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में से हैं। कुल मिलाकर, एक्सपीरियंस और फ्रेश टैलेंट के बीच बैलेंस एकदम सही था, और जब जरूरत थी तो सभी ने अच्छा परफॉर्म किया।’

भारतीय बल्लेबाजों के सामने बेबस दिखी श्रीलंका की गेंदबाजी

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी कर टीम को तेज शुरुआत दी। मंधाना ने 45 गेंदों पर 79 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 29 गेंदों में 48 रन की पारी खेली।

इसके बाद ऋचा घोष ने महज 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाकर भारतीय स्कोर को 216 रन तक पहुंचा दिया। ऋचा की पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY