मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
श्रीलंका को 69 रनों पर आलआउट करने के बाद स्मृति, शेफाली और ऋचा को नजरअंदाज कर इन 2 खिलाड़ियों को हरमनप्रीत कौर ने दिया पूरा श्रेय​ | Earbuds छोड़ Wired Earphones और MP3 Player अपना रहे युवा, डिजिटल थकान बनी वजह​ | ‘तुम मजदूर, कमोड साफ करते हो’… नौकरी लगते ही बदले पत्नी के तेवर, पति से बोली- साथ रहने में शर्म आती है​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

6 6 6 6 4 4 4 4…शेफाली, स्मृति और ऋचा ने मचाई बल्ले से तबाही, फिर दीप्ती ने गेंद से मचाया कोहराम, एशियन गेम्स में भारत ने जीता गोल्ड​

एशियन गेम्स 2026 में आज हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सामना श्रीलंका की टीम से हुआ, जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। महिला टी20 क्रिकेट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के […]

एशियन गेम्स 2026 में आज हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सामना श्रीलंका की टीम से हुआ, जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।

महिला टी20 क्रिकेट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल एक बार फिर अपने नाम किया।

Team India ने खड़ा किया 216 रन का विशाल स्कोर

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए। टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई।

स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 48 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इसके बाद ऋचा घोष ने नाबाद 49 रन बनाकर भारत के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। भारत का 216 रन का स्कोर एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बताया गया है।

69 रन पर ढेर हुई श्रीलंका की टीम

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। विकेट लगातार गिरते रहे और पूरी टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और मुकाबला एकतरफा बना दिया।

एशियन गेम्स में Team India ने जीता दूसरा गोल्ड

महिला क्रिकेट में यह भारत का एशियन गेम्स में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले पिछले संस्करण में भी भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। 2026 के फाइनल में 147 रन की जीत के साथ भारत ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम किया।

ALSO  READ:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY