शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 Elimination: रोहेद खान हुए घर से बाहर, पहले एविक्शन ने बढ़ाई हलचल, शो में पहला Eviction​ | कौन हैं इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह? सपा नेताओं को कहा-‘औकात में बात करो’, दी चूड़ी पहनने की सलाह​ | दिवाली-छठ पर खुलेंगे कमाई के नए दरवाजे, 2.5 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 20 सितंबर को ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें; एडवाइजरी जारी​

Noida traffic advisory: उत्तर प्रदेश केगौतमबुद्धनगर में 20 सितंबर को यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. नोएडाग्रेटर नोएडा के कई मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा. यह व्यवस्था सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगी. यातायात पुलिस के मुताबिक, निर्धारित अवधि में नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के […]

Noida traffic advisory: उत्तर प्रदेश केगौतमबुद्धनगर में 20 सितंबर को यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. नोएडाग्रेटर नोएडा के कई मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा. यह व्यवस्था सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगी. यातायात पुलिस के मुताबिक, निर्धारित अवधि में नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों पर भारी मालवाहक वाहन , मध्यम मालवाहक वाहन और हल्के मालवाहक वाहन के आवागमन पर रोक रहेगा.

दूध, सब्जी, फल जैसी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों और मेडिकल सुविधा से जुड़े वाहनों को नोएंट्री संबंधी नियमों के तहत छूट दी जाएगी. जरूरत पड़ने पर सामान्य यातायात को भी कुछ समय के लिए वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जा सकता है.

नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन

चिल्ला रेड लाइट और महामाया फ्लाईओवर से एक्सप्रेसवे के रास्ते परीचौक या जीरो प्वाइंट जाने वाले वाहनों को डीएनडी फ्लाईओवर से पहले रजनीगंधा की ओर जाने वाले कट से डायवर्ट किया जाएगा. यहां से रजनीगंधा चौक, सेक्टर18, सेक्टर37 अंडरपास और भंगेल एलिवेटेड मार्ग होते हुए कुलेसरासूरजपुर की ओर जा सकेंगे.

डीएनडी टोल और फिल्मसिटी से आने वाले वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर18 की ओर भेजा जाएगा. इसके बाद सेक्टर18 अंडरपास और एलिवेटेड मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकेगा कालिंदी कुंज और सेक्टर37 से आने वाले वाहनों को सेक्टर44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड, हाजीपुर, सेक्टर93, एल्डिको चौक और एनएसईजेड तिराहा होते हुए कुलेसरासूरजपुर की ओर भेजा जाएगा.

वहीं, हाजीपुर और सेक्टर82 से एक्सप्रेसवे के रास्ते परीचौक जाने वाले वाहनों को सेक्टर93 कट से सेक्टर93/92 की ओर डायवर्ट किया जाएगा. यहां से फेस2 और डीएससी मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वालों के लिए रूट

परीचौक से एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा जाने वाले वाहनों को सूरजपुर तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा. इसके बाद सूरजपुर चौक, कुलेसराफेस2 और भंगेल एलिवेटेड मार्ग से गंतव्य तक पहुंचा जा सकेगा.

यमुना एक्सप्रेसवे से जीरो प्वाइंट उतरने वाले वाहनों को परीचौक की ओर भेजा जाएगा. इसके बाद सूरजपुर चौक, कुलेसराफेस2 और भंगेल एलिवेटेड मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

सेक्टर151/152 और सेक्टर168 से आने वालों का रूट

हिंडन कट और सेक्टर151/152 की ओर से आने वाले वाहनों को सेक्टर132 से उतरकर जेनिसिस ग्लोबल स्कूल गोलचक्कर, डबल सर्विस रोड और सेक्टर128 गोलचक्कर से दाहिने मोड़कर हाजीपुर चौक होते हुए सेक्टर98/100/104 की ओर विश्वकर्मा मार्ग से भेजा जाएगा.

सेक्टर168/132 की ओर से आने वाले वाहन भी सेक्टर128 से उतरकर डबल सर्विस रोड और सेक्टर128 गोलचक्कर के रास्ते हाजीपुर चौक पहुंचेंगे. यहां से विश्वकर्मा मार्ग के जरिए सेक्टर98/100/104 की ओर जा सकेंगे.

इमरजेंसी वाहनों को मिलेगी प्राथमिकता

यातायात पुलिस ने कहा है कि डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, फायर सर्विस समेत अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए सुरक्षित और सुगम मार्ग सुनिश्चित किया जाएगा. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि 20 सितंबर को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें.

दरअसल, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में प्रेरणा विमर्श 2026 का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की जानकारी है. माना जा रहा है कि उनके संभावित दौरे को देखते हुए यातायात पुलिस ने यह एडवाइजरी जारी की है. हालांकि, पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया गया है. इसमें केवल अतिविशिष्ट/विशिष्ट महानुभावों के भ्रमण कार्यक्रम की बात कही गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY