मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
श्रेयस अय्यर की इस गलती की वजह से हार के कगार पर था भारत, फिर अक्षर पटेल ने ऐसे पलटा मैच, 2 रनों से जीता भारत​ | संविधान के एक शब्द की ताकत… कैसे बिना जनमत संग्रह के बंट गया आंध्र प्रदेश? बना 29वां राज्य तेलंगाना​ | असम के लोक संगीत से NASA के Cosmic Rhapsody तक, Joi Barua का सुरम्य सफर, जो संगीत को ले गया सितारों के पार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हाई वॉल्यूम पर बज रहा था DJ, 7 साल की छात्रा को आ गया हार्ट अटैक… स्कूल में मौत​

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली और बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रही कक्षा 2 की 7 वर्षीय मासूम छात्रा वैष्णवी की क्लासरूम के भीतर ही हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. इस दर्दनाक […]

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली और बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रही कक्षा 2 की 7 वर्षीय मासूम छात्रा वैष्णवी की क्लासरूम के भीतर ही हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे की वजह स्कूल के बाहर चौराहे पर बेहद तेज आवाज में बज रहा DJ बताया जा रहा है. घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, नगर के सिटी पैलेस स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार सुबह करीब 11:25 बजे छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं. उसी दौरान बाहर गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे बेहद तेज आवाज में बज रहा था. डीजे के भारी बेस और धमाके से क्लास में बैठी वैष्णवी की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और वह घबराहट के कारण बेचैन हो गई. उम्र कम होने के कारण वह अपनी टीचर को कुछ बता भी नहीं पाई. CCTV फुटेज में दिख रहा है कि बेहोश होने से पहले मासूम ने तीन बार बेंच से उठने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही और गिर पड़ी.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थमीं सांसें

टीचर ने जब बच्ची को अचेत देखा तो पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. आननफानन में दो शिक्षिकाओं ने उसे उठाकर बेंच पर लिटाया और होश में लाने की कोशिश की. स्थिति गंभीर देख स्कूल प्रबंधक आशीष उपाध्याय अपनी देखरेख में बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका नगर के मोहल्ला खलवा निवासी सोनू तिवारी की बड़ी बेटी थी. पिता का रोरोकर बुरा हाल है, जिन्होंने सुबह हंसतीखेलती बेटी को स्कूल छोड़ा था और दोपहर में उसे वापस लेने आने का वादा किया था.

स्कूल प्रबंधन और पुलिस का बयान

डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने बताया कि गणेश विसर्जन जुलूस के चलते स्कूल की छुट्टी दोपहर 12 बजे तय की गई थी. लेकिन छुट्टी से ठीक पहले यह दुखद हादसा हो गया. CCTV फुटेज से साफ है कि बच्ची की तबीयत डीजे के शोर के दौरान अचानक बिगड़ी थी. नगर क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि डीजे की आवाज से छात्रा की मौत की खबर का संज्ञान लिया गया है. फिलहाल, परिजनों द्वारा कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY