मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
दलित के घर भोजन, रविदास मंदिर में पूजा; सहारनपुर से BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का बड़ा संदेश​ | मुगल बादशाह बाबर के लिए काबुल क्यों था खास? अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव के बीच जानें जवाब​ | TRAI का बड़ा तोहफा: अब मिलेंगे सिर्फ कॉलिंग वाले सस्ते प्लान, खबर आते ही Vi के शेयरों में आई तेजी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

निशात ने बना ली थी दूरी… इसी बात से बौखलाया था सऊद, लखीमपुर हत्याकांड में सामने आया ब्रेकअप एंगल​

Lakhimpur Kheri Crime News: शाहपुरा कोठी स्थित ‘चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल’ में लेडी टीचर निशात फातिमा की हत्या और आरोपी सऊद अंसारी के सुसाइड मामले में पुलिस जांच जैसेजैसे आगे बढ़ रही है, रोजाना नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब इस सनसनीखेज वारदात में ‘ब्रेकअप और दूरी’ की नई थ्योरी सामने आ रही […]

Lakhimpur Kheri Crime News: शाहपुरा कोठी स्थित ‘चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल’ में लेडी टीचर निशात फातिमा की हत्या और आरोपी सऊद अंसारी के सुसाइड मामले में पुलिस जांच जैसेजैसे आगे बढ़ रही है, रोजाना नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब इस सनसनीखेज वारदात में ‘ब्रेकअप और दूरी’ की नई थ्योरी सामने आ रही है. पुलिस और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारियों के मुताबिक, दोनों के बीच सालों से नजदीकी संबंध थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से निशात ने सऊद से बातचीत पूरी तरह बंद कर दी थी. इसी बात से बौखलाकर आरोपी ने इस खूनी खेल को अंजाम दिया.

जांच में सामने आया है कि निशात फातिमा का परिवार करीब 10 साल पहले सुल्तानपुर से लखीमपुर आया था और शुरुआत में नौरंगाबाद इलाके में सऊद अंसारी के घर किराए पर रहा. इसी दौरान दोनों परिवारों में गहरी पहचान हुई और दोनों बच्चों ने चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल से साथ में पढ़ाई की. समय के साथ दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और वे एकदूसरे के बेहद करीब आ गए.

बातचीत बंद होना और शादी का दबाव

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी. निशात ने सऊद से संपर्क कम कर दिया था और पिछले कुछ समय से बातचीत पूरी तरह बंद थी. सऊद लगातार संपर्क साधने और बातचीत करने की कोशिश कर रहा था. वहीं, परिजनों का आरोप है कि वह निशात पर शादी करने का अनुचित दबाव बना रहा था, जिससे तंग आकर निशात ने उससे पूरी तरह दूरी बना ली थी और ब्रेकअप कर लिया था.

सोशल मीडिया पर निराशाजनक पोस्ट और सनक का अंत

वारदात के बाद आरोपी सऊद अंसारी के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में कुछ बेहद भावनात्मक और निराशा से भरी पोस्ट सामने आई हैं. पोस्टों के मजमून से साफ है कि वह रिश्ते में आई दूरी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था. हालांकि, पुलिस का कहना है कि वे डिजिटल साक्ष्यों का फोरेंसिक विश्लेषण करा रहे हैं. सोमवार को इसी सनक में सऊद स्कूल परिसर में घुसा. CCTV में कैद फुटेज के मुताबिक वह निशात को सीढ़ियों से खींचकर पहली मंजिल पर ले गया, जहाँ उसने पहले शिक्षिका को गोली मारी और फिर खुद को भी उड़ा लिया.

पुलिस का बयान

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स , सोशल मीडिया गतिविधियों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की मुख्य वजह आधिकारिक रूप से स्पष्ट की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY