गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
EPF Withdrawal Rules: घर खरीदने, बनाने या मरम्मत के लिए PF से कितना पैसा निकाल सकते हैं?​ | Bank Strike: 28 सितंबर से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक, जानें 3 दिन कैसे चलेगा आपका काम​ | Asian Games में Seema Kumari ने जीता Bronze Medal, 10000m रेस में लहराया तिरंगा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

स्कूल के पास बाइक सवार युवक ने छात्रा से की छेड़छाड़, पीटा भी… CCTV में कैद ग्वालियर की वारदात​

Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है. ग्वालियर देहात के भितरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत कमला स्कूल के पास एक बाइक सवार युवक ने दिनदहाड़े स्कूली छात्रा के साथ मारपीट, बदसलूकी और रास्ते में धमकाने की वारदात को अंजाम […]

Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है. ग्वालियर देहात के भितरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत कमला स्कूल के पास एक बाइक सवार युवक ने दिनदहाड़े स्कूली छात्रा के साथ मारपीट, बदसलूकी और रास्ते में धमकाने की वारदात को अंजाम दिया. पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक से आया एक सिरफिरा युवक अचानक छात्रा का रास्ता रोककर उस पर हाथ उठाने लगता है और हाथापाई करता है. आरोपी के साथ बाइक पर पीछे उसका एक दोस्त भी बैठा हुआ था. जब युवक ने लड़की पर हाथ उठाया, तो पीछे बैठे दोस्त ने उसे रोकने और बीचबचाव करने का प्रयास भी किया.

आरोपी के इस उग्र रूप और मारपीट को देखकर पीड़िता के साथ चल रही उसकी सहेली डर के मारे कुछ दूरी पर खड़ी हो जाती है. पीड़िता खुद को बचाने के लिए पीछे हटती है, लेकिन आरोपी लगातार उसके पीछे जाता है और सरेराह उसे धमकाता हुआ दिखाई देता है.

पुलिस ने लिया संज्ञान, आरोपी की पहचान जारी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस घटना को लेकर पीड़िता या उसके परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस थाने में कोई औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. हालांकि, जैसे ही घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, भितरवार थाना पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक के नंबर और आरोपी युवक की पहचान स्थापित करने के प्रयास में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY