बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
क्या है डीप डिप्रेशन, अर्नब तूफान से पहले IMD ने क्यों जारी किया इसका अलर्ट?​ | जापान के खिलाफ सिर्फ 5 ओवर के मैच में श्रेयस अय्यर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड​ | UPI पर चार्ज का असली सच! कार्ड पेमेंट की तुलना में क्यों 80% सस्ता पड़ेगा फोनपे और पेटीएम? समझिए NPCI की पूरी कैलकुलेशन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Akhilesh Yadav Hanuman Poster: ‘हनुमान जी के सामने हाथ जोड़कर बैठे अखिलेश”, लिखा- विजय भव: 2027’… सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर​

Akhilesh Yadav New Hanuman Poster SP Office:  उत्तर प्रदेश के  लखनऊ में चुनाव की तैयारियों के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। यहां समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर ‘विजय भव: 2027’ लिखा एक पोस्टर चर्चा में है। जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हनुमानजी के सामने हाथ जोड़कर बैठे दिखाया गया है, जबकि हनुमान […]

Akhilesh Yadav New Hanuman Poster SP Office:  उत्तर प्रदेश के  लखनऊ में चुनाव की तैयारियों के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। यहां समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर ‘विजय भव: 2027’ लिखा एक पोस्टर चर्चा में है। जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हनुमानजी के सामने हाथ जोड़कर बैठे दिखाया गया है, जबकि हनुमान जी उन्हें आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। साथ ही लिखा है विजय भव: 2027

चुनाव 2027 को लेकर हलचल तेज

आपको बता दें इस पोस्टर के जारी होने के बाद इसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है पोस्टर ऐसे समय सामने आया है जब यूपी में 2027 के चुनाव से पहले राजनीतिक पोस्टर वार तेज हो गया है। पोस्टर किसने लगवाया, इसे लेकर अलगअलग रिपोर्ट बताई जा रही हैं। हालांकि इसे लेकर अभी किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

 

गाजीपुर में ज्ञापन सौंपा

गाजीपुर शहर के प्रमुख चौराहों पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए विवादित होर्डिंग्स को लेकर ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर सपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर होर्डिंग्स हटाने और उन्हें लगाने वाले अराजकतत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तत्काल आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर धरनाप्रदर्शन करने को बाध्य होगी।
सपा नेताओं ने विवादित पोस्टर लगाने की कड़ी निंदा की। वहीं जिलाधिकारी ने मामले में जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है। 

पत्रक देने वाले सपा प्रतिनिधिमंडल में विधायक जै किशन साहू, विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY