बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
पत्नी पर अफेयर का शक, 2019 में भाई की हत्या…दिमागी सनक की वो पुरानी कहानी, जिससे आजमगढ़ में खेला गया खूनी खेल​ | 142 एकड़ एरिया, 29 रास्ते और डार्क स्पॉट्स: कालकाजी गैंगरेप के बाद आस्था कुंज पार्क में अब कैसे बदला सुरक्षा घेरा?​ | क्या है डीप डिप्रेशन, अर्नब तूफान से पहले IMD ने क्यों जारी किया इसका अलर्ट?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Telangana RIMS AC Blast: सरकारी अस्प्ताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में आग, 5 दिन के बच्चे सहित 3 की मौत​

Telangana Adilabad RIMS Blast:  सोमवार 21 सितंबर तेलंगाना में बड़ा हादसा हो गया। जहां आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में आग लगने के बाद अब तक तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है। आपको बता दें मृतकों मेंं 5 दिन का बच्चा भी शामिल है। हादसा […]

Telangana Adilabad RIMS Blast:  सोमवार 21 सितंबर तेलंगाना में बड़ा हादसा हो गया। जहां आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में आग लगने के बाद अब तक तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है।

आपको बता दें मृतकों मेंं 5 दिन का बच्चा भी शामिल है। हादसा मंगलवार का तड़के बताया जा रहा है। 

हादसे के दौरान आग लगने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई है। इसी दौरान कई बच्चों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया। तभी इलाज के दौरान एक बच्चे ने और दम तोड़ दिया। जिसके बाद हादसे में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। 

20 से ज्यादा बच्चे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट 

आपको बता दें हादसा सोमवार देर रात करीब 11:40 बजे का बताया जा रहा है। जहां SNCU वार्ड में AC यूनिट में खराबी के बाद आग लग गई और पूरे वार्ड में धुआं छा गया। हादसे के समय उस वार्ड में 24 बच्चे भर्ती थे।

आग लगने के बाद अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस और मेडिकल टीम के साथ मिलकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई तो वहीं 20 से ज्यादा बच्चों को इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और आसपास के दूसरे अस्पतालों में भेज दिया गया। 


विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY