सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
टाटा संस के IPO पर आर-पार! नोएल टाटा के विरोध के बावजूद SP ग्रुप ने क्यों दिया पब्लिक लिस्टिंग का साथ?​ | लखीमपुर स्कूल शूटआउट: पहले दर्द भरी पोस्टें, फिर माफी मांगने वाली स्टोरी… सऊद के Instagram से क्या खुलेगा राज?​ | Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कप्तानी में दमदार श्रेयस अय्यर, लेकिन बल्ले से फ्लॉप! पिछली दो सीरीज में ऐसा रहा प्रदर्शन​

श्रेयस अय्यर जब से भारतीय T20 टीम के कप्तान बने हैं, तब से उनकी कप्तानी लगातार चर्चा में रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, कप्तान अय्यर खुद बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दूसरे टी20 में […]

श्रेयस अय्यर जब से भारतीय T20 टीम के कप्तान बने हैं, तब से उनकी कप्तानी लगातार चर्चा में रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, कप्तान अय्यर खुद बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दूसरे टी20 में भी वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए।

अफगानिस्तान के खिलाफ दो मैचों में नहीं चला Shreyas Iyer का बल्ला

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 में श्रेयस अय्यर ने 5 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से 11 रन निकले। दोनों पारियों में वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने दोनों मुकाबले आसानी से जीते। पहले मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में टीम ने 7 विकेट से अफगानिस्तान को हराकर सीरीज 20 से अपने नाम कर ली।

पिछली दो सीरीज में भी दिखा Shreyas Iyer का उतारचढ़ाव

अय्यर के लिए अफगानिस्तान से पहले इंग्लैंड और आयरलैंड का T20 दौरा भी पूरी तरह आसान नहीं रहा था। उन्हें कप्तान बनाए जाने के बाद भारत ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाई और इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा। इन नतीजों के बीच उनकी कप्तानी को लेकर भी चर्चा हुई।

हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ अय्यर की कप्तानी में तस्वीर बदली है। उन्होंने दोनों मैचों में टॉस जीता और टीम ने लगातार दो जीत दर्ज कीं। दूसरे टी20 में वह एक खास उपलब्धि भी हासिल कर चुके हैं—अपने शुरुआती 12 T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11 टॉस जीतने वाले पहले कप्तान बने।

कप्तानी में मिली सफलता, अब बल्ले से बड़ी पारी का इंतजार

श्रेयस अय्यर के लिए अफगानिस्तान सीरीज का तीसरा मुकाबला बल्ले से वापसी करने का मौका होगा। भारत पहले ही सीरीज जीत चुका है, इसलिए टीम प्रबंधन कुछ खिलाड़ियों को मौका दे सकता है। कप्तान अय्यर के लिए भी यह मैच अपनी बल्लेबाजी लय हासिल करने का अच्छा अवसर हो सकता है।

अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कप्तान के बल्ले से बड़ी पारी का इंतजार जरूर बना हुआ है। ऐसे में तीसरे  T20 में उनकी बल्लेबाजी पर खास नजर रहेगी।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY