सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
लखीमपुर स्कूल शूटआउट: पहले दर्द भरी पोस्टें, फिर माफी मांगने वाली स्टोरी… सऊद के Instagram से क्या खुलेगा राज?​ | Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV​ | क्रिकेट से जल्द संन्यास लेंगे मोहम्मद शमी? अब इस भूमिका में आएंगे नजर, जल्द कर सकते हैं नई पारी की शुरुआत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शादी से मना कर रही थी RTO इंस्पेक्टर, गुस्से में बॉयफ्रेंड ने हथौड़े से कूचकर ले ली जान; मचा हड़कंप​

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां लेकपर्ल कॉलोनी में आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की बेरहमी से हत्या हुई है. मीनाक्षी यहां अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंची थी. आरोप है कि शादी से मना करने पर मनीक्षी के बॉयफ्रेंड ने हथौड़े से कूचकर उनकी हत्या कर दी. […]

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां लेकपर्ल कॉलोनी में आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की बेरहमी से हत्या हुई है. मीनाक्षी यहां अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंची थी. आरोप है कि शादी से मना करने पर मनीक्षी के बॉयफ्रेंड ने हथौड़े से कूचकर उनकी हत्या कर दी. फिर घर से कूछ दूरी पर जाकर खुद भी फांसी पर लटकर जान दे दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक दतिया में तैनात 45 वर्षीय मीनाक्षी का शव उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी के घर में मिला है. मीनाक्षी के सिर पर हथौड़े से चार बार वार कर हत्या की गई है. वारदात के बाद आरोपी पवन ने भी घर से कुछ दूरी पर जाकर फांसी लगा ली. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में वारदात की वजह शादी को लेकर हुए विवाद के रूप में सामने आया है. मामला भोपाल में खजूरी थाना क्षेत्र के लेकपर्ल कॉलोनी का है.

घर के आंगन में हुई हत्या

सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि मीनाक्षी की हत्या घर के आंगन में हुई और बाद में उसके शव को घसीटकर कमरे में ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक इंस्पेक्टर मीनाक्षी रविवार की शाम करीब सात बजे अपनी दोस्त कृतिका के साथ पवन कुमार द्विवेदी के घर पहुंची थीं. रात में कृतिका मीनाक्षी की तीन साल की बेटी के साथ अंदर वाले कमरे में सो गई, लेकिन सुबह उठी तो बाहर वाले कमरे में मीनाक्षी का शव पड़ा था.

नौ महीने से यहां रह रहा था पवन

पुलिस के मुताबिक पवन करीब करीब नौ महीने पहपले ही इस कॉलोनी में रहने आया था. वह कॉलोनी के लोगों से मीनाक्षी को पत्नी और उसकी बच्ची को अपनी बेटी बताता था. पवन मीनाक्षी से शादी करना चाहता था, लेकिन मीनाक्षी इसके लिए तैयार नहीं थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी. आशंका है कि इसी विवाद की वजह से पवन ने मीनाक्षी की हत्या के बाद सुसाइड कर ली है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY