सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
सोना-चांदी खरीदने वालों के आई गुड न्यूज, दिल्ली इतने कम हो गए दाम​ | ‘CCTV दिखाओ…’, काशी के सीवर कांड पर भड़के अजय राय, गिरफ्तारी न होने पर पूछा सवाल​ | रोटी या चावल…फैटी लिवर वालों के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? एक्सपर्ट से समझें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एप्पल कंपनी वाले विवेक तिवारी हत्याकांड में कांस्टेबल को 10 साल की सजा, 8 साल से जेल में था आरोपी​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी पुलिस कांस्टेबल को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. यह वारदात साल 2018 में लखनऊ के शहीद पथ का है. आरोपी पुलिस कांस्टेबल उसी समय से जेल में बंद था. हालांकि आरोपी के परिजनों ने […]

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी पुलिस कांस्टेबल को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. यह वारदात साल 2018 में लखनऊ के शहीद पथ का है. आरोपी पुलिस कांस्टेबल उसी समय से जेल में बंद था. हालांकि आरोपी के परिजनों ने लोअर कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही है.

मामले की सुनवाई लखनऊ की जिला अदालत में बीते 8 वर्षों से चल रही थी. इस दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने और सबूतों एवं गवाहों के बयान को ध्यान में रखते हुए सोमवार को आरोपी पुलिस कांस्टेबल प्रशांत को गैर इरादतन हत्या का दोषी माना. इसी के साथ अदालत ने प्रशांत को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाने के साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

खबर अपडेट हो रही है

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY