मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
हाई वॉल्यूम पर बज रहा था DJ, 7 साल की छात्रा को आ गया हार्ट अटैक… स्कूल में मौत​ | Green Tea in Pregnancy: प्रेगनेंसी में चाय छोड़कर ग्रीन टी शुरू की है? पहले डॉक्टर से जान लें जरूरी बातें​ | भारत की बेटियों ने जीता स्वर्ण, पीएम मोदी ने दी बधाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Amazon Great Indian Festival सेल इस तारीख से होगी शुरू, स्मार्टफोन और TV पर मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स​

फेस्टिव सीजन के दौरान लोग सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स पर सेल का इतंजार करते हैं। इस बार आप भी त्योहार के समय ऑनलाइन शॉपिंग करने का सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके के लिए है। इस बीच, खबर आई है कि Amazon ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सेल, Amazon Great Indian Festival 2026 […]

फेस्टिव सीजन के दौरान लोग सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स पर सेल का इतंजार करते हैं। इस बार आप भी त्योहार के समय ऑनलाइन शॉपिंग करने का सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके के लिए है। इस बीच, खबर आई है कि Amazon ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सेल, Amazon Great Indian Festival 2026 की डेट अनाउंस कर दी गई है।

आपको बताते चलें कि ये सेल अगले महीने 8 अक्टूबर 2026 से शुरु होने जा रही है। इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, TV, अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी, होम, किचन और रोजाना की जरुरतों से संबंधित प्रोडक्ट्स पर कई तरह के जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिलेंगे।

SBI कार्ड पर मिलेगा 10% तक डिस्काउंट

अगर आपके पास SBI कार्ड है, तो अमेजन की फेस्टिव सेल में सीबीआई ग्राहकों के लिए तगड़े ऑफर मिलेंगे। ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के साथसाथ EMI ट्रांजैक्शन पर 10 परसेंट तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, कुछ कैटेगरी में तो नोकॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे, जिससे महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने पर भी खर्चा कम किया जा सकेगा।

टॉप डील्स के साथ मिलेंगे कई एक्स्ट्रा ऑफर्स

इस सेल में ग्राहकों न केवल फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा, जबकि टॉप 100 डील्स, Mega Deals और 8PM Deals जैसी खास डील्स भी मिलेंगी। इतना ही नहीं, Buy More Save More, Exchange Mela, Sample Mania और Amazon Combo जैसे ऑफर्स इसे और खास बना देते हैं। कंपनी के मुताबिक सेल में करोड़ो प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।

स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स मिलेंगे सस्ते

वहीं, इस फेस्टिव सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर सबसे बड़े ऑफर्स देखने को मिलेंगे। टीवी, घरेलू उपकरण, किचन प्रोडक्ट्स और दूसरे गैजट्स पर भी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसके साथ ही कुछ नए प्रोडक्ट भी सेल के समय लॉन्च होंगे।

शॉपिंग में AI करेगा मदद

इस बार अमेजन शॉपिंग के तरीके को और भी आसान बनाने के लिए AI बेस्ड फीचर्स भी उपलब्ध करा रहा है। इससे ग्राहक प्रोडक्ट्स की तुलना कर पाएंगे, कीमतों की हिस्ट्री देख पाएंगे और अपनी जरुरतों के अनुसार सुझाव भी पा सकते हैं। वहीं, कुछ शहरों में Amazon Now के माध्यम से हजारों प्रोडक्ट्स की मिनटों में डिलीवरी का ऑप्शन दिया जाएगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY