मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
20 साल का सब्र और 30,000 करोड़ का मुनाफा! NSE IPO से टेक दिग्गजों को मिला अब तक का सबसे बड़ा जैकपॉट​ | 6 6 6 6 4 4 4 4…शेफाली, स्मृति और ऋचा ने मचाई बल्ले से तबाही, फिर दीप्ती ने गेंद से मचाया कोहराम, एशियन गेम्स में भारत ने जीता गोल्ड​ | Puja Diya Rules: पूजा में रुई और कलावे की बाती का अलग महत्व, समय और उद्देश्य के अनुसार करें चयन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

डीन के इस्तीफे पर अड़े छात्र, KGMU में लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन; जानें पूरा मामला​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में KGMU के नर्सिंग छातों का हंगामा लगातार दूसरे दिन भी जारी है. डीन के इस्तीफे की मांग करते हुए ये नर्सिग छात्र कैंपस में सख्ती और व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों ने बीएससी नर्सिंग सेकेंड ईयर की छात्रा दिव्यांशी यादव की […]

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में KGMU के नर्सिंग छातों का हंगामा लगातार दूसरे दिन भी जारी है. डीन के इस्तीफे की मांग करते हुए ये नर्सिग छात्र कैंपस में सख्ती और व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों ने बीएससी नर्सिंग सेकेंड ईयर की छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत के मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. चेतावनी दी कि कार्रवाई ना होने पर इस आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा.

हाल ही में केजीएमयू में बीएससी नर्सिंग सेकेंड ईयर के छात्रा दिव्यांशी यादव की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी. आरोप है कि वह 11 सितंबर से ही बीमार थी, लेकिन छुट्टी न मिल पाने की वजह से उसे आराम और इलाज के लिए समय नहीं मिला और इसी वजह से उसकी मौत हो गई. अब यह मामला तूल पकड़ने लगा है. इस घटना के विरोध में नर्सिंग स्टूडेंट्स 24 घंटों से भी अधिक समय से कॉलेज कैंपस में धरने पर बैठे हैं और प्रदर्शन कर रहे.

डीन पर एक्शन की मांग

छात्रों ने कैंपस में सख्ती और व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है. छात्रों की मांग में डीन को हटाने की मांग भी प्रमुख है. छात्रों का कहना है कि खराब व्यवस्था की वजह से कॉलेज की सात अन्य छात्राएं भी बीमार हैं. इन छात्राओं ने छुट्टी के लिए अप्लाई किया है, लेकिन उन्हें समय से छुट्टी नहीं दी जा रही. 11 सितंबर से बीमार दिव्यांशी को भी उसके माता पिता 17 सितंबर को यहां से निकालकर वाराणसी ले गए.

डेंगू से हुई दिव्यांशी की मौत

छात्रों के मुताबिक वाराणसी में दिव्यांशी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां 19 सितंबर को उसकी मौत हो गई थी. उसकी मौत की वजह डेंगू बताया गया है. कैंपस में छात्रों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल सूचना राय भौमिक ने इस्तीफ़ा दे दिया है. हालांकि छात्रों का विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है. आक्रोशित छात्र अब डीन के इस्तीफ़ा, कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY