सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Amazon Great Indian Festival सेल इस तारीख से होगी शुरू, स्मार्टफोन और TV पर मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स​ | NSE IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, GMP गिरकर ₹48 पर आया, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय​ | NSE IPO: दांव लगाने का आज आखिरी मौका, क्या आपको पैसा लगाना चाहिए?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Raj Kapoor ने रखा था नाम सिद्धिमा, 46वें Birthday पर जानें Kareena Kapoor के अनसुने किस्से​

बॉलीवुड की ‘बेबो’ यानी करीना कपूर खान आज यानी की 21 सितंबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। वह कपूर खानदान की 5वीं पीढ़ी की अदाकारा हैं, जो पिछले ढाई दशकों से हिंदी सिनेमा में छाई हुई हैं। पर्दे पर करीना का बिंदास अंदाज हो, या फिर पर्सनल लाइफ में उनके फैसले हों, करीना […]

बॉलीवुड की ‘बेबो’ यानी करीना कपूर खान आज यानी की 21 सितंबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। वह कपूर खानदान की 5वीं पीढ़ी की अदाकारा हैं, जो पिछले ढाई दशकों से हिंदी सिनेमा में छाई हुई हैं। पर्दे पर करीना का बिंदास अंदाज हो, या फिर पर्सनल लाइफ में उनके फैसले हों, करीना कपूर हमेशा चर्चा में रही हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को हुआ था। वह हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठिक परिवारों में से कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता का नाम रणधीर कपूर और मां का नाम बबीता है। वहीं करीना हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की पोती हैं। राज कपूर ने करीना का नाम ‘सिद्धिमा’ रखा था। लेकिन उनकी मां बबीता ने सिद्धिमा से नाम करीना रख दिया।

डेब्यू फिल्म से हुईं बाहर

एक्ट्रेस करीना के डेब्यू की कहानी भी फिल्म से कम नहीं है। राकेश रोशन अपनी फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने बेटे ऋतिक और करीना को लॉन्च करने वाले थे। वहीं करीना ने फिल्म की शूटिंग भी शुरूकर दी थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही  करीना की मां बबीता और निर्देशक राकेश रोशन के बीच फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर और एक्ट्रेस के रोल को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, बबीता को ऐसा लगा कि फिल्म में पूरा स्पेस ऋतिक को है और करीना पर कम फोकस रखा गया है। जिसके बाद करीना इस फिल्म से बाहर हो गईं।

फिल्मी सफर

इसके बाद साल 2000 में करीना ने फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में अभिषेक बच्चन के साथ डेब्यू किया। एक ओर जहां फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ सुपरहिट साबित हुई, तो वहीं फिल्म ‘रिफ्यूजी’ फ्लॉप साबित रही। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘देव’, ‘ओंकारा’, ‘तलाश’, ‘मैं प्रेम की दिवानी हूं’, ‘फिदा’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘तलाश’, ‘हिरोइन’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘चमेली’, ‘जब वी मेट’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘बॉडीगार्ड’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।

पर्सनल लाइफ

साल 2004 में करीना और शाहिद कपूर फिल्म ‘फिदा’ के सेट पर एकदूसरे के करीब आए। करीना और शाहिद ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। लंबे समय तक एकदूसरे को डेट करने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। वहीं फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान करीना की खुद से 10 साल बड़े सैफ अली खान के साथ नजदीकियां बढ़ीं। वहीं 16 अक्तूबर 2012 को दोनों ने शादी कर ली।

मदरहुड

शादी के बाद एक्ट्रेस ने काम को जारी रखा। साल 2016 में सैफ और करीना ने अपने पहले बेटे तैमूर का वेलकम किया। बेटे का नाम तैमूर रखने पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था और लोगों ने कपल को ट्रोल किया था। इसके बाद साल 2021 में करीना ने अपने दूसरे बेटे जहांगीर का वेलकम किया।

ओटीटी डेब्यू

करीना कपूर खान ने अपने फिल्मी सफर के 25वें साल के करीब आतेआते खुद को नए दौर के हिसाब से ढाला। उन्होंने  सुजॉय घोष की फिल्म ‘जाने जान’ से ओटीटी डेब्यू किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘द क्रू’ जैसी फिल्म से साबित किया कि वह आज भी अपने दम पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्में चला सकती हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY