सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
समुद्र मंथन’ प्रोजेक्ट पर मिली पहली बड़ी कामयाबी, ओडिशा तट पर मिला गैस का खजाजा​ | न्यूजीलैंड दौरे पर शुभमन गिल नही बल्कि ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का कप्तान, इस वजह से BCCI ने लिया ये फैसला​ | ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन, तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार कपल को मारी टक्कर; पति की मौत… पत्नी की हालत गंभीर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फरीदाबाद में पिटबुल का कहर! साइकिल चला रहे बच्चे पर हमला, दहशत में परिवार​

राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक बार फिर पिटबुल कुत्ते का कहर देखने को मिला है. फरीदाबाद के सेक्टर एनआईटी3 बी ब्लॉक में शुक्रवार की शाम इस ब्रीड के एक कुत्ते ने गली में साइकिल चला रहे 12 साल के बच्चे पर हमला कर दिया. देखते ही देखते कुत्ते ने बच्चे को […]

राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक बार फिर पिटबुल कुत्ते का कहर देखने को मिला है. फरीदाबाद के सेक्टर एनआईटी3 बी ब्लॉक में शुक्रवार की शाम इस ब्रीड के एक कुत्ते ने गली में साइकिल चला रहे 12 साल के बच्चे पर हमला कर दिया. देखते ही देखते कुत्ते ने बच्चे को 1012 स्थानों पर बुरी तरह नोंच खाया. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. परिजनों ने बच्चे को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया. जहां बच्चे को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

जानकारी के मुताबिक एनआईटी3 बी ब्लॉक में रहने वाले जितेन्द्र का 12 साल का बेटा ग्रंथ शुक्रवार की शाम अपनी गली में साइकिल चला रहा था. इसी दौरान पड़ोसी के कुत्ते ने ग्रंथ पर पीछे से हमला किया. अचानक और पीछे से हुए इस हमले में ग्रंथ को संभलने का भी वक्त नहीं मिला. देखते ही देखते कुत्ते ने उसके दोनों पैरों में 1012 जगह पर नोंच लिया. बच्चे के पिता ने बताया कि इस दौरान कुत्ते का मालिक वहीं था, लेकिन उसने उनके बेटे को बचाने की कोशिश नहीं की.

खौफ में परिवार

घटना की जानकारी होने पर परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की काफी कोशिश के बाद बच्चे की हालत में सुधार होने लगा है. हालांकि बच्चा अभी भी दहशत है. वहीं घटना को लेकर उसके परिवार वाले भी खौफ में हैं. पीड़ित परिवार ने इस संबंध में अपने पड़ोसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है. पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

दिल्ली में भी इसी तरह की घटना

इसी तरह की घटना दो दिन पहले दिल्ली के तिमारपुर क्षेत्र संगम विहार की गली नंबर5 में भी हुई है. यहां एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला किया. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो काफी डरावना है. इसमें साफ नजर आ रहा है कि कुत्ता बच्चे के मुंह पर अपना जबड़ा गड़ा दे रहा है. फिर पंजा मारने लगता है. इस घटना में गंभीर रूप से घायल के इलाज के दौरान 15 टांके लगे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY