सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे, कब दाखिल होगी चार्जशीट?​ | Bijnor Firing Case: बिजनौर में फायरिंग के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और पिकअप बरामद​ | 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, बिना PUC पेट्रोल पंप से नहीं मिलेगा तेल; गाजियाबाद में नियम लागू​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Asian Games-2026: भारतीय शूटर्स ने पहले दिन जीते 2 सिल्वर मेडल, एलावेनिल का डबल, 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में शानदार प्रदर्शन​

Asian Games2026: भारत ने 20वें एशियन गेम्स के पहले दिन शानदार शुरुआत की। शूटिंग इवेंट में 2 सिल्वर मेडल जीत लिए हैं। रविवार को एलावेनिल वलारिवन ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा पहले टीम इवेंट में सिल्वर जीता और थोड़ी देर बाद इंडिबिजुल सिल्वर मेडल पर निशाना साधा। हालांकि वे 0.6 पॉइंट से गोल्ड […]

Asian Games2026: भारत ने 20वें एशियन गेम्स के पहले दिन शानदार शुरुआत की। शूटिंग इवेंट में 2 सिल्वर मेडल जीत लिए हैं। रविवार को एलावेनिल वलारिवन ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा पहले टीम इवेंट में सिल्वर जीता और थोड़ी देर बाद इंडिबिजुल सिल्वर मेडल पर निशाना साधा। हालांकि वे 0.6 पॉइंट से गोल्ड मेडल चूक गईं।

विमेंस शूटिंग टीम ने जीता पहला मेडल

एशियन गेम्स  में भारत ने अपने पदक अभियान की शुरुआत शूटिंग इवेंट से की। विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा कोचलुमकल की तिकड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। भारतीय टीम ने 16 टीमों की स्पर्धा में कुल 1897 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रही। आइचीनागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पहला मेडल शूटिंग में जीता।

इलावेनिल 0.6 पॉइंट्स से गोल्ड से चूकीं

विमेंस 10 मीटर एयर राइफल इंडिबिजुअल इवेंट में 27 साल की वलारिवन 252.4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि जापान की हिनाता ताइची ने 253.0 अंक लेकर गोल्ड मेडल जीता। इलावेनिल 0.6 पॉइंट्स से गोल्ड मेडल से चूक गईं। टीम इवेंट में भारतीय टीम 1898.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

खबर अपडेट हो रही है…

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY