Lalbaugcha Raja Donation: के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार मेंके दौरान भक्तों की आस्था के साथ दान का सिलसिला भी जारी है। के शुरुआती तीन दिनों में मंडल को करोड़ों रुपये का चढ़ावा मिला है। दान पेटियां खोले जाने पर बड़ी मात्रा में नकदी के साथ सोनेचांदी के और विदेशी मुद्रा भी सामने आई।

मुंबई के सबसे प्रसिद्ध सार्वजनिक गणेश मंडलों में शामिल है। हर साल के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। फिल्मी सितारों से लेकर कारोबारी और राजनीतिक हस्तियां भी यहां गणपति के दर्शन करने आती हैं।
तीन दिन में 3.18 करोड़ रुपये का दान
🚨 Lalbaugcha Raja receives donations worth ₹3.18 crore in just three days of Ganeshotsav!
The offerings include ₹1.90 crore in cash, gold worth nearly ₹98.9 lakh, silver worth ₹30.35 lakh, along with US dollars and other foreign currencies.
A remarkable display of devotion… pic.twitter.com/4d9KfSHqhi
— Megh Updates 🚨™ September 18, 2026
लालबागचा राजा मंडल की प्रबंधन समिति के मुताबिक, गणेशोत्सव के पहले तीन दिनों में कुल 3.18 करोड़ रुपये के दान का मूल्यांकन किया गया है। इसमें करीब 1.90 करोड़ रुपये नकद, 647.47 ग्राम सोना और करीब 12,389 ग्राम चांदी शामिल है। सोने की कीमत करीब 98.9 लाख रुपये, जबकि चांदी का मूल्य लगभग 30.35 लाख रुपये आंका गया है। इसके अलावा दान पेटियों से अमेरिकी डॉलर समेत कुछ विदेशी मुद्रा भी मिली है, जिसकी कीमत मौजूदा विनिमय दर के आधार पर अभी तय की जानी बाकी है। दान में सोने की चूड़ियां और चेन के अलावा चांदी के पेन और चांदी से बने क्रिकेट बैट जैसी चीजें भी शामिल हैं।
15 से 17 सितंबर तक कितना मिला दान?
दान पेटियों से हर दिन बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती धातुएं निकलीं।
15 सितंबर:
पहले दिन मंडल को 48.5 लाख रुपये नकद, 66.77 ग्राम सोना और 2,806 ग्राम चांदी मिली।
16 सितंबर:
दूसरे दिन 88.9 लाख रुपये नकद, 226.12 ग्राम सोना और 5,516 ग्राम चांदी दान पेटियों से निकली।
17 सितंबर:
तीसरे दिन 53 लाख रुपये नकद, 354.58 ग्राम सोना और 4,067 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। इस तरह तीन दिनों में नकद दान करीब 1.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
हर दिन खोली जाती हैं दान पेटियां
मंडल की ओर से बताया गया कि पूजा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हर दिन दान पेटियों को खोला जाता है। इसके बाद मिले नकद, सोने और चांदी की जांच और गिनती की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में BMC के अधिकारी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रतिनिधि और लालबागचा राजा ट्रस्ट की प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल रहते हैं। दान में मिली रकम बैंक में जमा कराई जाती है। ट्रस्ट के मुताबिक, इस राशि का इस्तेमाल सालभर संगठन की ओर से किए जाने वाले अलगअलग धार्मिक और सामाजिक कार्यों व charitable activities में किया जाता है।
ये भी पढ़ें:
बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक, पहुंचते हैं बड़े नाम
लालबागचा राजा के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में आम श्रद्धालुओं के साथ सेलिब्रिटीज और चर्चित हस्तियां भी पहुंचती हैं। इस गणेशोत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा अंबानी परिवार, शाहरुख खान और उनके बेटे अबराम तथा अभिनेता रणवीर सिंह भी लालबागचा राजा के दरबार में नजर आए।
ये भी पढ़ें: