भारत और इंग्लैंड T20I सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं दूसरी मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 4 विकेट से मैच में जीत हासिल कर ली थी। अब इस सीरीज के तीसरे मुकाबले लिए भारतीय टीम काफी तैयारी करती हुई नजर आ रही है।

टीम की पूरी कोशिश होगी कि तीसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सके और 11 से बराबरी हासिल कर सके, लेकिन इससे पहले सोशल मीडिया पर फैंस का यह सवाल तेजी से वायरल हो रहा है कि क्या तीसरे मैच में भी बारिश अपना असर दिखा सकती है। तो आइए इसके बारे में आपको भी कुछ खास जानकारी देते हैं कि अगर बारिश होती है, तो ऐसे में क्या निर्णय लिया जाएगा।
IND vs ENG: 7 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच T20I सीरीज का अगला मैच 7 जुलाई को खेला जाने वाला है। यह मैच वेस्ट ब्रिजफोर्ड नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान में खेला जाने वाला है। अब बारिश कि बात करें तो 7 जुलाई को तापमान 27 डिग्री रहने वाला है। इस लिए 20% बारिश होने की संभावना है।
वहीं हवा 19KM/H की रफतार से चलने वाली है। ऐसे में बारिश बहुत ही कम होने कि संभावना जताई जा रही है, लेकिन खबर यह भी सामने आ रही है कि धीमी धीमी बारिश होने की संभावना हैं।
बदल गया मैच का टाइम
भारतीय और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही T20 सीरीज के तीसरे मैच को बारिश के कारण देरी से शुरु किया जाने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे शुरु किया गया था, लेकिन वही दूसरा मैच शाम 7 बजे शुरु किया गया था। वहीं अब सीरीज का तीसरा मैच भी रात 10 बजे रात को शुरु किया जाने वाला है।
IND vs ENG: इंग्लैंड T20 सीरीज के लिए टीम स्क्वाड
इंग्लैंड T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वाॉ की बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर , ईशान किशन , तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, वैभव सुर्यवंशी, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, हार्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, सुर्यांश शेडगे जैसे खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया है।




