केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है. आयोग अभी विभिन्न कर्मचारी संगठनों, पेंशनभोगियों और अन्य हितधारकों से सुझाव लेने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है. हालांकि रिपोर्ट आने और उसके लागू होने में अभी कुछ समय लग सकता है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें जनवरी 2026 से एरियर मिलने की संभावना है. ऐसे में लेवल-6 कर्मचारियों को अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर कितना फायदा होगा, आइए समझते हैं.

केंद्र सरकार ने नवंबर 2025 में 8वें वेतन आयोग का टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी किया था. आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसे मंत्रियों के समूह (GoM) की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. इसके बाद रिपोर्ट को लागू करने में 3 से 6 महीने और लग सकते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2026 की दूसरी छमाही में लागू हो सकती हैं. हालांकि वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी का लाभ कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से मिल सकता है, जिसके कारण एरियर भी बनता है.
एरियर की गणना कैसे होती है?
किसी कर्मचारी का एरियर निकालने के लिए संशोधित वेतन और मौजूदा वेतन के बीच के अंतर को उन महीनों की संख्या से गुणा किया जाता है, जिनके लिए भुगतान लंबित है.
फॉर्मूला:
एरियर = (नया बेसिक वेतन वर्तमान बेसिक वेतन) × लंबित महीनों की संख्या
यहां गणना 20 महीने के संभावित एरियर को ध्यान में रखकर की गई है.
लेवल-6 कर्मचारियों का वर्तमान और संशोधित वेतन
Khabar Monkey
7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-6 कर्मचारी का न्यूनतम बेसिक वेतन 35,400 रुपये है. फिटमेंट फैक्टर के आधार पर संभावित नया बेसिक वेतन इस प्रकार हो सकता है.
2.0 फिटमेंट फैक्टर: 70,800 रुपये
2.15 फिटमेंट फैक्टर:76,110 रुपये
2.28 फिटमेंट फैक्टर: 80,712 रुपये
2.57 फिटमेंट फैक्टर: 90,978 रुपये
हर महीने कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
यदि ऊपर बताए गए फिटमेंट फैक्टर लागू होते हैं, तो लेवल-6 कर्मचारी के बेसिक वेतन में मंथली तौर पर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
2.0 फिटमेंट फैक्टर: 35,400 रुपये की बढ़ोतरी
2.15 फिटमेंट फैक्टर: 40,710 रुपये की बढ़ोतरी
2.28 फिटमेंट फैक्टर: 45,312 रुपये की बढ़ोतरी
2.57 फिटमेंट फैक्टर: 55,578 रुपये की बढ़ोतरी
20 महीने का संभावित एरियर कितना होगा?
अगर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में 20 महीने का समय लगता है और एरियर जनवरी 2026 से दिया जाता है, तो लेवल-6 कर्मचारियों को इतनी राशि मिल सकती है.
| फिटमेंट फैक्टर | अनुमानित एरियर |
| 2.0 | 7,08,000 रुपये |
| 2.15 | 8,14,200 रुपये |
| 2.28 | 9,06,240 रुपये |
| 2.57 | 11,11,560 रुपये |
कर्मचारियों को क्यों है 2.57 फिटमेंट फैक्टर का इंतजार?
कर्मचारी संगठनों की मांग है कि फिटमेंट फैक्टर को अधिक रखा जाए, क्योंकि इससे वेतन और पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी होगी. यदि 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो लेवल-6 कर्मचारी का बेसिक वेतन 90 हजार रुपये से अधिक हो सकता है और 20 महीने का एरियर 11 लाख रुपये से भी ज्यादा पहुंच सकता है.
–





