हेल्दी रहने के लिए डाइट में न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फूड्स को शामिल करने की सलाह दी जाती है. फाइबर रिच खाने की चीजें पाचन को दुरुस्त रखने में हेल्पफुल मानी जाती हैं, इसलिए मॉर्निंग में ओट्स जैसे फूड्स खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन इन हेल्दी फूड को खाने के बाद कुछ लोगों को पेट में ब्लोटिंग महसूस हो सकती है. आपके साथ भी अगर ऐसा होता है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. इसमें एक्सपर्ट से जानेंगे कि स्प्राउट, सब्जियों के सलाद, ओट्स जैसे हेल्दी फूड भी कुछ लोगों को हैवी क्यों फील कराते हैं.

हमारे शरीर को हेल्दी रहने के लिए कई न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है, जैसे प्रोटीन हमारे शरीर में एनर्जी बनाए रखने के साथ ही मसल्स को मजबूत बनाता है तो वहीं पाइबर हमारे पाचन को दुरुस्त रखता है. इसीके साथ कई विटामिनमिनरल हमीरी सेहत के लिए आवश्यक होते हैं. खाने से ये हमें पूरी तरह मिल पाएं. इसके लिए खाए गए फूड्स का सही से पचना जरूरी होता है. तो चलिए जान लेते हैं हेल्दी फाइबर रिच फूड्स से पेट में भारीपन होने की वजह.
ज्यादा मात्रा का सेवन कर लेना
राजीव गांधी हॉस्पिटल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि स्प्राउट्स, ओट्स और सलाद फाइबर से भरपूर होते हैं और इसमें कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, लेकिन इन्हें अचानक ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ लोगों को ब्लोटिंग, गैस या पेट भारी लग सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप इन फूड्स के जरूरत के मुताबिक औक सीमित मात्रा में ही खाएं.
धीरेधीरे बढ़ाएं फाइबर का इंटेक
एक्सपर्ट कहते हैं कि फाइबर आंतों में पहुंचकर बैक्टीरिया द्वारा फर्मेंट होता है, जिससे गैस बन सकती है. अगर शरीर को ज्यादा फाइबर की आदत नहीं है, तो इसकी मात्रा धीरेधीरे बढ़ाना चाहिए. इसी के साथ पर्याप्त पानी पीना बेहतर रहता है. इससे फूड्स को पचाने में मदद मिलती है. कुछ लोगों का डाइजेशन सेंसिटिव या फिर कमजोर होता है. ऐसे लोगों को कच्चा सलाद या फिर कच्चे स्प्राउट्स खाने से बचना चाहिए. अगर आप मूंग या चना के स्प्राउट ले रहे हैं तो हल्के उबाल लें या फिर स्टीम करके खाएं.
डॉक्टर की कब लें सलाह?
डॉ. अजीत कुमार का कहना है कि अगर लगातार या ज्यादा ब्लोटिंग हो रही हो तो ऐसे में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट या डाइटीशियन से सलाह लेना चाहिए. कई बार हमारे पेट में कुछ और समस्याओं के चलते भी खाना पचाने में दिक्कत आ सकती है. इसके अलावा हो सकता है कि आपको कुछ फूड्स के प्रति सेंसटिविटी हो. ऐसे में आप एक्सपर्ट की सलाह से फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाएं.
अच्छे डाइजेशन के लिए टिप्स
- हैवी फैट, ज्यादा मसालेदार खाने और जंक फूड का सेवन कम करना चाहिए और ताजा खाना खाएं.
- खाना खाने के बाद सौंफ चबा सकते हैं या फिर सौंफ की चाय पीना फायदेमंद रहता है.
- खाना खाने के बाद तुरंत लेटने या बैठे रहने से बचना चाहिए. इसकी बजाय 10 से 15 मिनट की सैर जरूर करें.
- गट हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए डाइट में प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक फूड्स को शामिल करें.
- खाना खाते वक्त पूरा फोकस खाने पर ही रखें. इसे अच्छी तरह से चबाकर खाएं ताकि खाना सही से पच पाए.
- दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. कम पानी पीने से पाचन सही नहीं होता है और कब्ज हो सकता है.
- ज्यादा स्ट्रेस लेने से भी पाचन खराब हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप तनाव को मैनेज करने के उपाय करें.