शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार टीम के कप्तान! इंदौर में पहले दो मैच खेलेगी बिहार टीम​ | 18 महीने की ‘माया’ को मिला नया सहारा, जिंदगी की जंग में वंतारा बना उम्मीद, जामनगर में चल रहा इलाज​ | IPL में पैसों को लेकर शुरू हुई बड़ी खींचतान! टॉप भारतीय खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी 40 करोड़ की शर्त, तभी रुकेंगे अपनी टीम में​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत ससुरालियों को ओखली से कूचकर मार डाला​

Karnataka Crime News: सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु शहर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां राजाजीनगर पुलिस ने एक कैब ड्राइवर इंदुशेखर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी, सास, दो साले, उनकी पत्नियों और महज 7 साल के मासूम बच्चे […]

Karnataka Crime News: सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु शहर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां राजाजीनगर पुलिस ने एक कैब ड्राइवर इंदुशेखर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी, सास, दो साले, उनकी पत्नियों और महज 7 साल के मासूम बच्चे समेत एक ही परिवार के 7 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी.

आरोपी पिछले 15 से 20 दिनों के दौरान हर दूसरे दिन परिवार के एकएक सदस्य को श्रीरामपुर स्थित किराए के मकान में बुलाता था. फिर ओखली से सिर कूचकर उनकी हत्या कर देता था. इसके बाद शव को कार में लादकर नंदी हिल्स और चारमाडी जैसी सुनसान पहाड़ियों में फेंक आता था और वापस आकर मकान की सफाई कर अगले शिकार को बुलाता था.

मृतकों में श्रीरामपुर की रूपवती , सुनीता , शिवकुमार और शंकर , दिव्या और नलिनी , और 7 वर्षीय मासूम पुनीत शामिल हैं. आरोपी इंदुशेखर की शादी 20 साल पहले सुनीता से हुई थी. वो पत्नी के अपने मायके वालों से लगातार संपर्क में रहने और उसका पक्ष लेने से बेहद चिढ़ता था. इसी रंजिश में उसने पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बनाई.

सबसे पहले उसने घर में पत्नी सुनीता की हत्या की और रिश्तेदारों से झूठ बोला कि वह दोस्तों संग घूमने गई है. इसके बाद शराब पीने के बहाने दोनों सालों को बुलाया और उनका कत्ल किया. फिर इसी तरह उनकी पत्नियों, सास और 7 साल के बच्चे को बुलाकर ओखली से वार कर मार डाला.

नलिनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला ‘सीरियल मर्डर’ का राज

नलिनी के अचानक गायब होने के बाद उसकी मां ने श्रीरामपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. राजाजीनगर और श्रीरामपुर पुलिस ने जब नलिनी की तलाश शुरू की, तो कड़ियां इंदुशेखर तक पहुंचीं. पुलिस पूछताछ में इंदुशेखर लगातार बयान बदल रहा था. जब पुलिस टीम ने उसके भाष्यम सर्कल के पास स्थित किराए के घर की तलाशी ली, तो सफाई के बावजूद खून के निशान और ठोस सुराग मिले. कड़ाई से पूछताछ पर उसने 7 मर्डर्स की बात कबूल कर तहलका मचा दिया.

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस गुरुवार को चिक्कबल्लापुर जिले के नंदी हिल्स पहुंची. 4 घंटे की सघन तलाशी के बाद 7 साल के बच्चे पुनीत की लाश झाड़ियों से बरामद हुई. बाकी 6 शवों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY