HealthViral

Bathroom की कम रोशनी और नमी में भी हरे-भरे रहेंगे ये पौधे, कम देखभाल में घर को मिलेगा लग्जरी लुक

Plants For Bathroom: आजकल घर की सजावट के लिए लोग आसान और कम मेंटेनेंस वाले तरीकों की तलाश करते रहते हैं। जो घर को कम जगह और कम रोशनी में भी शानदार लुक दे सकें। घर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से बाथरूम को सजाने के लिए भी इस तरह के आइडिया खोजे जाते हैं। इसके लिए आप कुछ पौधों को लगा सकते हैं जो कम रोशनी और नमी में भी आसानी से बढ़ते हैं। इन पौधों को बाथरूम में लगाने से न सिर्फ लग्जरी लुक मिलेगा बल्कि यह मन को शांत करने में भी मदद करेंगे।

Bathroom की कम रोशनी और नमी में भी हरे-भरे रहेंगे ये पौधे, कम देखभाल में घर को मिलेगा लग्जरी लुक
Bathroom की कम रोशनी और नमी में भी हरे-भरे रहेंगे ये पौधे, कम देखभाल में घर को मिलेगा लग्जरी लुक

बाथरूम में सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती है जिसकी वजह से वहां नमी ज्यादा होती है। ऐसे में सामान्य पौधे जल्दी मुरझा सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे पौधे हैं जो नमी और कम रोशनी में भी आसानी से लग जाते हैं। ये पौधे हवा को शुद्ध करने में भी मदद करते हैं।

फर्न प्लांट्स

बाथरूम की नमी को दूर करने के लिए फर्न पौधे लगा सकते हैं जो हवा को प्राकृतिक रूप से फ्रेश बनाने में मदद करते हैं। इनकी हरी-भरी पत्तियां बाथरूम को एक फ्रेश और स्पा जैसा लुक देती हैं। कम रोशनी और ज्यादा नमी में ये आसानी से पनप सकते हैं। इसलिए इन्हें इनडोर डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट हवा से हानिकारक तत्वों को हटाने में मदद करते हैं और छोटे गमलों में आसानी से लगाए जा सकते हैं। बाथरूम में इसे लगाने से ताजी हवा और अट्रैक्टिव लुक मिलेगा। इसकी देखभाल करना भी बहुत आसान है।

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट सबसे मजबूत इनडोर प्लांट माना जाता है। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है और यह कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ सकता है। इसकी आकर्षक पत्तियां बाथरूम को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देती हैं।

पोथोस प्लांट

पोथोस एक बेल वाला पौधा है जो बाथरूम की दीवारों और शेल्फ पर बहुत ही आकर्षक लगेगा। इसे कम देखभाल में आसानी से लगाया जा सकता है। बाथरूम को लग्जरी और रिफ्रेशिंग लुक देने में ये पौधे अहम भूमिका निभाते हैं।

Khabar Monkey

बाथरूम में पौधे लगाने के फायदे

बाथरूम में पौधे लगाने से न सिर्फ लुक बेहतर होता है बल्कि इससे जगह अधिक फ्रेश और नेचुरल लगती है। इसके अलावा ये पौधे हवा को साफ करने और वातावरण को शांत बनाने में भी मदद कर सकते हैं। कम देखभाल, सुंदरता और लग्जरी फील के लिए इन्हें बाथरूम में लगाना एक बेहतर विकल्प होगा।

Leave a Reply