शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

टीम इंडिया को 125 रनों से हराने के बावजूद खुश नही हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक, कहा “भारत को हम….​

Harry Brook: भारतीय टीम इस समय अपने खराब दौर से गुजर रही है. भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ लगातार 2 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम को इसके बाद इंग्लैंड में भी लगातार 2 मैचों में शिकस्त खानी पड़ी है, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था. इंग्लैंड […]

Harry Brook: भारतीय टीम इस समय अपने खराब दौर से गुजर रही है. भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ लगातार 2 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम को इसके बाद इंग्लैंड में भी लगातार 2 मैचों में शिकस्त खानी पड़ी है, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था.

इंग्लैंड के 201 रनों के सामने भारतीय टीम सिर्फ 76 रनों पर आलआउट हो गई. भारतीय टीम को 125 रनों से हराने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Harry Brook ने बताया क्यों भारत को करना पड़ा शर्मनाक हार का सामना

मैच के बाद अपने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि

“दूसरे हाफ में टीम ने अपनी योजना पर पूरी तरह अमल किया. बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और गेंदबाजों ने भी उसी लय को बनाए रखा. फिल साल्ट ने धमाकेदार पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने भी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. पिच ऐसी थी, जहां सीधे शॉट खेलना आसान नहीं था. इसी वजह से टीम ने पहले से एक योजना बनाई थी और सभी खिलाड़ियों ने उसी के मुताबिक खेला. इस पिच पर 200 रन बनाना शानदार था.”

भारत की शर्मनाक हार के बावजूद खुश नही हैं Harry Brook

हैरी ब्रूक ने भारत के हार की वजह टीम इंडिया के बल्लेबाजों की खराब शॉट चयन को बताया है. हैरी ब्रूक ने अपने गेंदबाजों की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“लक्ष्य का बचाव करने से पहले टीम को ज्यादा चर्चा करने की जरूरत नहीं पड़ी, गेंदबाजों को सिर्फ सही जगह पर गेंद डालनी थी और समयसमय पर बाउंसर का इस्तेमाल करना था.”

जीत के बावजूद टीम में सुधार की गुंजाइश को लेकर पूछे गए सवाल पर इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि

“पिछले दो मैचों की तरह टीम को पिच के हिसाब से खुद को ढालना होगा, एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर अलगअलग एरिया तक पहुंचने के लिए पिच का इस्तेमाल करना जरूरी है.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY