Viral

‘5 राज्यों के सफल चुनाव के बाद…’, किसका आशीर्वाद लेने आगरा पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार?

‘5 राज्यों के सफल चुनाव के बाद…’, किसका आशीर्वाद लेने आगरा पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार?

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में सफल विधानसभा चुनाव कराने के करीब एक महीने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार 2 दिन के दौरे के लिए आगरा में हैं. उनका यह दौरा इस मायने में भी अहम रहा क्योंकि वह उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) प्रक्रिया के बाद पहली बार अपने गृह नगर आगरा की यात्रा पर आए.

‘5 राज्यों के सफल चुनाव के बाद…’, किसका आशीर्वाद लेने आगरा पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार?
‘5 राज्यों के सफल चुनाव के बाद…’, किसका आशीर्वाद लेने आगरा पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार?

आगरा दौरे के दूसरे दिन आज मंगलवार को ज्ञानेश कुमार ने अपनी पत्नी अनुराधा के साथ कैलाश मंदिर गए और वहां पर पूजा-अर्चना की. पूजा करने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “5 राज्यों में सफल चुनाव कराने के बाद अपनी पत्नी, अनुराधा, और मैं अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने के लिए आगरा आए. इसके बाद, हम महादेव के दर्शन के लिए कैलाश मंदिर भी आए और उनका आशीर्वाद लिया.”

सभी वोटर अपना ID कार्ड बनवाएंः ज्ञानेश

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा, “मैं देश के सभी वोटर्स से यह कहना चाहूंगा कि वे अपना वोटर आईडी कार्ड निश्चित तौर पर बनवाएं और हर चुनाव में अपना वोट डालें. सिर्फ एक साफ-सुथरी वोटर लिस्ट ही पारदर्शी चुनावों की नींव होती है. आइए, हम सभी देश की चुनाव प्रक्रिया में भाग लें.”

इससे पहले कल सोमवार को आगरा पहुंचने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि एक “साफ-सुथरी” और सही वोटर लिस्ट ही पारदर्शी मतदान की नींव होती है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वोटर लिस्ट को गलतियों से मुक्त रखना बेहद जरूरी होता है. ज्ञानेश अपने गृह नगर आगरा की 2 दिन की निजी यात्रा पर हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “वोटरों को यह समझना चाहिए कि एक साफ-सुथरी वोटर लिस्ट ही पारदर्शी वोटिंग का आधार होती है.” यूपी में SIR प्रक्रिया अभियान के बाद पहली बार घर लौटने पर उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद भी लिया.

1988 बैच के IAS रहे हैं ज्ञानेश कुमार

वह पत्नी अनुराधा के साथ कल सोमवार दोपहर आगरा पहुंचे और अपने परिवार वालों से मिले. वह अपने घर भी गए, जहां उनके रिश्तेदारों ने उनका जोरदार स्वागत किया. माता-पिता के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि एसआईआर का काम पूरा होने के बाद माता-पिता का आशीर्वाद मिलना उनके लिए एक बहुत ही खास पल था. वह आज दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं और उन्होंने पिछले साल 19 फरवरी को देश के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का पदभार संभाला था. 31 जनवरी, 2024 को रिटायर होने के बाद, उन्हें 15 मार्च, 2024 को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था. बाद में वह मुख्य चुनाव आयुक्त बने.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply