शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​ | Moradabad News: ‘ताऊ मैं मरने जा रहा हूं’… सुसाइड मैसेज भेजकर युवती संग रामगंगा में कूदा युवक, रेस्क्यू जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

CNG VS Flex Fuel: किस कार में मिलेगा ज्यादा माइलेज,कौन सी गाड़ी होगी किफायती?​

भारत में कच्चे तेल का आयात कम करने के लिए ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं जो जेब पर कम बोझ डालें. सरकार एथेनॉल मिक्स पेट्रोल पेट्रोल यानी फ्लेक्स फ्यूल को बढ़ावा दे रही है. दिल्ली में E85 ईंधन की शुरुआत के साथ देश की इथेनॉल मोबिलिटी योजना एक नए चरण में पहुंच गई है. दिल्ली […]

भारत में कच्चे तेल का आयात कम करने के लिए ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं जो जेब पर कम बोझ डालें. सरकार एथेनॉल मिक्स पेट्रोल पेट्रोल यानी फ्लेक्स फ्यूल को बढ़ावा दे रही है. दिल्ली में E85 ईंधन की शुरुआत के साथ देश की इथेनॉल मोबिलिटी योजना एक नए चरण में पहुंच गई है. दिल्ली में E85 ईंधन की कीमत ₹82.12 प्रति लीटर तय की गई है, जो वर्तमान में बिक रहे सामान्य E20 पेट्रोल की तुलना में लगभग ₹20 प्रति लीटर सस्ता है. इधर, मारुति सुज़ुकी ने हाल ही में भारत की पहली मासमार्केट फ्लेक्सफ्यूल कार, ‘वैगन आर फ्लेक्सफ्यूल’ लॉन्च की है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अभी फ्लेक्स फ्यूल कार खरीदना बेहतर है या क्या इसका माइलेज CNG से ज्यादा होगा. रनिंग कॉस्ट के मामले में कौन सी गाड़ी किफायती साबित होगी.

CNG कारें पिछले कई वर्षों से भारतीय बाजार में लोकप्रिय हैं. CNG की कीमत आमतौर पर पेट्रोल और डीजल से कम होती है, जिससे प्रति किलोमीटर चलने की लागत काफी कम हो जाती है. ज्यादातर CNG कारें 25 से 35 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देने का दावा करती हैं. यही वजह है कि ज्यादा चलने वाले वाहन मालिक, टैक्सी ऑपरेटर और रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोग CNG कारों को पसंद करते हैं.

माइलेज में कितना है अंतर?

दूसरी ओर, फ्लेक्सफ्यूल वाहन ऐसे इंजन के साथ आते हैं जो पेट्रोल के साथसाथ E85 या E100 जैसे ज्यादा इथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर भी चल सकते हैं. इथेनॉल की कीमत पेट्रोल से कम हो सकती है, लेकिन इसमें ऊर्जा घनत्व भी कम होता है. इसका मतलब है कि फ्लेक्सफ्यूल कार को समान दूरी तय करने के लिए पेट्रोल की तुलना में ज्यादा ईंधन की जरूरत पड़ सकती है.

कीमत में कितना अंतर?

खरीद कीमत की बात करें तो फिलहाल CNG कारें बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं और इनके कई मॉडल मौजूद हैं. हालांकि CNG वेरिएंट की कीमत पेट्रोल मॉडल से कुछ ज्यादा होती है. यह कई बार 80 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक महंगी होती हैं. वहीं फ्लेक्सफ्यूल तकनीक अभी भारत में शुरुआती चरण में है और ऐसे वाहनों की संख्या सीमित है. मारुति वैगन आर फ्लेक्स फ्यूल की एक्सशोरूम कीमत ₹7.24 लाख है. सामान्य पेट्रोल मॉडल की तुलना में यह वेरिएंट लगभग ₹85,000 से ₹86,000 तक महंगा है.

कौन सी कार खरीदना समझदारी?

अगर केवल रनिंग कॉस्ट और माइलेज को देखा जाए तो मौजूदा समय में CNG कारें ज्यादा फायदेमंद नजर आती हैं. लेकिन फ्लेक्सफ्यूल तकनीक का बड़ा फायदा यह है कि यह देश में बने इथेनॉल के उपयोग को बढ़ावा देती है, जिससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम हो सकती है.

विशेषज्ञों का मानना है कि जिन लोगों के शहर में CNG नेटवर्क मजबूत है और वे सालाना ज्यादा किलोमीटर चलते हैं, उनके लिए CNG कार बेहतर विकल्प हो सकती है. वहीं भविष्य में अगर E85 ईंधन की उपलब्धता बढ़ती है और फ्लेक्सफ्यूल वाहनों की कीमत कम होती है, तो यह तकनीक भी एक मजबूत विकल्प बन सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY