शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Digvijay Singh: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दिग्विजय सिंह करेंगे मुकदमा, बोले- श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या पहुंच कर मांगेंगे हिसाब​

Digvijay Singh: अयोध्या श्रीराम मंदिर चंदा चोरी मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बयान देकर सियासी हलचल मचा दी है। दिग्विजय सिंह ने भोपाल स्थित अपने सरकारी बंगले के बाहर एक पोस्टर चस्पा कर दिया है। जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे 56 जुलाई को अयोध्या […]

Digvijay Singh: अयोध्या श्रीराम मंदिर चंदा चोरी मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बयान देकर सियासी हलचल मचा दी है। दिग्विजय सिंह ने भोपाल स्थित अपने सरकारी बंगले के बाहर एक पोस्टर चस्पा कर दिया है। जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे 56 जुलाई को अयोध्या जाकर चंदा चोरी मामले में कोर्ट में मुकदमा दायर करेंगे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपए का चंदा दिया था। उनका कहना है कि वे चंदा देने वाले श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या पहुंच कर राम मंदिर ट्रस्ट के जिम्मेदारों से हिसाब मांगेंगे। 

अयोध्या के लिए 2 अक्टूबर से पदयात्रा 

उन्होंने यह भी कहा कि तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान से ज्यादा राम मंदिर के लिए चंदा दिया।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। यह यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू होगी और इसका मुख्य मुद्दा अयोध्या श्री राम मंदिरों में चंदा और चढ़ावे की कथित चोरी बताया गया है।

यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं रहेगा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान जहां भी चंदा या चढ़ावे में गड़बड़ी के मामले सामने आएंगे, वहां संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पदयात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं रहेगा और इसे जनभागीदारी की यात्रा के रूप में आयोजित किया जाएगा।

दिग्विजय ने पोस्टर जारी किया

पूर्व मुख्यमंत्री ने आम लोगों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है। साथ ही अपने भोपाल स्थित निवास पर “चंदा और चढ़ावा चोरों का प्रवेश निषेध” लिखा पोस्टर भी लगाया है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर भी ऐसे पोस्टर लगाने का आग्रह किया।

ये खबर भी पढ़ें: 

दिग्गी के ऐलान से सियासी चर्चाएं शुरू

दिग्विजय सिंह के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस के झंडे को यात्रा से दूर रखने के फैसले को लेकर कई तरह की सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसे धार्मिक मुद्दों पर जनसमर्थन जुटाने की रणनीति और पार्टी से अलग व्यक्तिगत अभियान के तौर पर भी देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY