सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
लॉन्ग लास्टिंग लुक के पीछे डिस्कम्फर्ट… वाटरप्रूफ मस्कारा या आईलैश एक्सटेंशन कैसे आंखों के लिए खतरा​ | क्या शेयर बाजार का नया ‘क्लोजिंग’ नियम बदल जाएगा? SEBI ने बता दिया अपना पूरा प्लान​ | Nag Panchami 2026: टूटी मूर्तियां, बिन छत का मंदिर…साल में सिर्फ नाग पंचमी पर होती है पूजा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भारी बारिश से प्रयागराज के इलाकों में जलभराव, कॉलोनियों में घुसा पानी… घरों से निकलना हुआ मुश्किल​

Prayagraj waterlogging: इन दिनों देशभर में मॉनसून का विकराल रूप देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में मॉनसूनी बारिश ने तांडव मचा रहा रखा है. संगम नगरी प्रयागराज में देर रात तक हुई तेज बारिश के बाद करेली इलाके में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. बारिश के चलते इलाके […]

Prayagraj waterlogging: इन दिनों देशभर में मॉनसून का विकराल रूप देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में मॉनसूनी बारिश ने तांडव मचा रहा रखा है. संगम नगरी प्रयागराज में देर रात तक हुई तेज बारिश के बाद करेली इलाके में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. बारिश के चलते इलाके की कई गलियां पानी में डूब गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

करेली के एसडीएम चौराहे के पास स्थित नाला भी उफान पर आ गया. नाले का पानी आसपास की कॉलोनियों में घुसने से हालात और बिगड़ गए. देखते ही देखते कई रास्तों पर पानी भर गया और सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी पानी में डूब गईं. एनडीआरएफ की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद इलाके में जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई.

लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हुआ

कई गलियों में घुटनों तक पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया. नाले का पानी कॉलोनियों की तरफ आने से लोगों में डर का माहौल भी बना रहा. करेली के कई हिस्सों में सड़क और गलियां पानी में डूबने से ऐसा लगा जैसे इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हों. सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई, जिनके वाहन सड़कों पर खड़े थे. जलभराव के कारण कई वाहन पानी में फंस गए.

स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और नालों की बेहतर सफाई की मांग की है. उनका कहना है कि बारिश के दौरान हर बार इलाके में इसी तरह पानी भर जाता है, लेकिन जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है. देर रात हुई बारिश ने एक बार फिर शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

24 जिलों में ऑरेंज तो 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. इसके चलते मूसलाधार बारिश जारी है. मौसम विभाग ने आज यूपी के 24 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 22 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. 56 जिलों में गरजचमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY