शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Anjana Singh ने Khesari Lal Yadav और उनकी टीम के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें क्यों?​ | 85 साल पूरे होने पर Jeep का खास तोहफा, Meridian का लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, प्रीमियम फीचर्स से लैस​ | Mayank Yadav की घातक गेंदबाजी और Vaibhav Suryavanshi की तूफानी पारी, India ने Zimbabwe को पहले T20 में रौंदा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से इनकार किया: डैरेन सैमी​

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने बताया है कि तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ यहां शनिवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया। सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा था कि जोसेफ निजी कारणों से उपलब्ध […]

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने बताया है कि तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ यहां शनिवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया। सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा था कि जोसेफ निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन सैमी ने इस बारे में और जानकारी दी। सैमी ने सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारे लिए यह एक बड़ा नुकसान है।

जोसेफ ने टीम में चुने जाने से इनकार कर दिया है। यही सच है। ’’ कोच ने कहा, ‘‘उन्हें चुना गया था।

मेरा मतलब है, वह चोट से वापसी कर रहे हैं। और उसके बाद कुछ कारणों से उन्होंने चयन से इनकार कर दिया। यह फैसला मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

मैं इसे निदेशकों पर छोड़ता हूं कि वे इसका कोई समाधान निकालें कि अनुबंधित खिलाड़ी चुने जाने से इनकार करते हैं तो क्या होगा। ’’ जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए 42 टेस्ट खेले हैं और 130 विकेट लिए हैं। दूसरा टेस्ट दो अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY