BusinessViral

₹10,622 करोड़ का भारी-भरकम ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना ये शेयर, 1 साल में 5 गुना कर चुका है पैसा!

₹10,622 करोड़ का भारी-भरकम ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना ये शेयर, 1 साल में 5 गुना कर चुका है पैसा!

भारतीय शेयर बाजार में कुछ शेयर ऐसे होते हैं जो अपनी रफ्तार से सबको चौंका देते हैं. ऐसा ही एक कमाल टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) के शेयर ने कर दिखाया है. कंपनी को अमेरिका की एक दिग्गज कंपनी से करीब 10,622 करोड़ रुपये ($1.1 बिलियन) का एक बहुत बड़ा मल्टी-ईयर सप्लाई ऑर्डर मिला है. इस खबर के आते ही कंपनी के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली और यह 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 463.20 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर आ गया है. पिछले महज एक साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 550 फीसदी से ज्यादा का छलांग लगाकर मालामाल कर दिया है.

₹10,622 करोड़ का भारी-भरकम ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना ये शेयर, 1 साल में 5 गुना कर चुका है पैसा!
₹10,622 करोड़ का भारी-भरकम ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना ये शेयर, 1 साल में 5 गुना कर चुका है पैसा!

अमेरिका की दिग्गज कंपनी से मिला महाऑर्डर

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि उसकी सब्सिडियरी यूनिट को एक वैश्विक ‘हाइपरस्केल’ पार्टनर से ऑप्टिकल कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स (Optical Connectivity Products) की सप्लाई के लिए ‘प्रोडक्ट अवार्ड लेटर’ (PAL) मिला है. यह अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर अमेरिका की एक बहुत बड़ी कंपनी की तरफ से दिया गया है. हालांकि, सुरक्षा और कारोबारी शर्तों के कारण फिलहाल ग्राहक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. इस पूरी डील की कुल वैल्यू 1.1 बिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 10,622 करोड़ रुपये आंकी गई है. यह सौदा आने वाले कई सालों तक कंपनी की कमाई को मजबूत बनाए रखेगा.

Khabar Monkey

एआई डेटा सेंटर्स के लिए तैयार होगा इन्फ्रास्ट्रक्चर

दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है. स्टरलाइट टेक को मिला यह नया ऑर्डर इसी सेक्टर से जुड़ा हुआ है. कंपनी ने साफ किया है कि उसके ऑप्टिकल कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर एआई डेटा सेंटर्स (AI Data Centres) के विस्तार के लिए किया जाएगा. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित अग्रवाल के मुताबिक, इस समझौते के तहत कंपनी अमेरिका में एआई डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में मदद करेगी. कंपनी एक तरह से एआई डेटा सेंटर्स के लिए ‘कनेक्टिविटी बैकबोन’ तैयार करने का काम कर रही है. इसी मांग को देखते हुए कंपनी ने हाल ही में अपनी नई ‘सेलेस्टा आईबीआर केबल सीरीज’ (Celesta IBR Cable Series) भी बाजार में उतारी है, जिसमें 6,912 तक फाइबर वाली केबल्स शामिल हैं.

एक साल में निवेशकों की पूंजी हुई पांच गुना से ज्यादा

इस बड़े ऑर्डर की खबर बाजार में आधिकारिक रूप से आने से पहले ही शुक्रवार को भी कंपनी के शेयरों में जबरदस्त हलचल देखी गई थी. शेयर 5 फीसदी के अपर प्राइस बैंड के साथ 441.15 रुपये पर जाकर बंद हुआ था. उससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 420.15 रुपये पर था. अगर रिटर्न के आंकड़ों को देखें, तो इस स्टॉक ने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों में निवेशकों को बंपर मुनाफा कमा कर दिया है. पिछले महज एक महीने में यह शेयर 56 फीसदी भागा है. वहीं, साल 2026 में अब तक इस शेयर ने करीब 330 फीसदी की तूफानी बढ़त दर्ज की है. पिछले एक साल में यह स्टॉक 550 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है, यानी निवेशकों का पैसा पांच गुना से भी अधिक बढ़ गया है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply