केमिकल वाली लिपस्टिक के इस्तेमाल से होंठ काले पड़ जाते हैं। कई बार धूम्रपान, पानी की कमी और केमिकल वाली लिपस्टिक के ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से इनका रंग धीरे-धीरे काला पड़ने लगता है। कई लोग होंठों की रंगत वापस पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। अगर आप कुछ प्राकृतिक तरीकों की तलाश में हैं जिनकी मदद से आप नेचुरल तरीके से होठों का कालपन दूर कर उन्हें गुलाबी बना सकें तो यहां इसकी जानकारी साझा की गई है।

इन उपायों को अपनाने के साथ आपको कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आपके होंठों का रंग काला पड़ रहा है है तो आपको पर्याप्त पानी पीना चाहिए। एसपीएफ युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। बहुत ज्यादा मैट या केमिकल वाली लिपस्टिक को लगाने से बचना चाहिए। होंठों को बार-बार दांतों से काटने या चबाने की आदत अगर है तो उसे भी छोड़ दें। स्मोकिंग से दूरी बनाएं। इससे होंठ जल्दी काले पड़ सकते हैं।
काले होठों को फिर से गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके
नींबू का रस
Khabar Monkey
काले होंठों का उपचार करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें साइट्रिक एसिड होता है, जो एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसे लगाने के लिए एक बाउल में ताजा नींबू का रस निचोड़ें। फिर इस जूस को कॉटन बॉल या उंगलियों की मदद से सीधे अपने होठों पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर पानी से धो लें। इसके बाद होंठों को मॉइस्चराइज करना न भूलें। होंठों का रंग हल्का होने तक इसे नियमित रूप से दोहराएं।
शहद
इसे लगाने से न केवल आपके होंठों का कालापन दूर होगा बल्कि नमी भी मिलेगी। इसे अपनी उंगलियों या साफ कॉटन स्वैब के जरिए सीधे अपने होठों पर लगाएं। फिर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद होंठों को गुनगुने पानी से साफ कर लें। अपने होठों को हल्के से सुखाएं और उन्हें पोषण देने के लिए हाइड्रेटिंग लिप बाम का इस्तेमाल करें। जब तक आपके होंठ चमकदार न हो जाएं, तब तक इस विधि को नियमित रूप से दोहराएं।
नारियल तेल
होठों की रंगत साफ करने के साथ उनकी मरम्मत और पोषण देने का काम नारियल तेल करता है। यह प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो काले या गहरे रंग के होठों को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। इसे अपनी उंगलियों पर थोड़ी मात्रा में लगाएं। इसके लिए ऑर्गेनिक नारियल तेल का इस्तेमाल करें। तेल को धीरे-धीरे गोलाकार गति में अपने होठों पर मालिश करें। इसे रात भर अपने होठों पर लगा रहने दें। सुबह उठते ही पानी से साफ कर लें।
खीरा
काले होंठों से परेशान हैं तो आप खीरा भी लगा सकते हैं। इसमें प्राकृतिक तत्व होते हैं, जिसमें त्वचा को निखारने वाले गुण होते हैं। काले होंठों को भी चमकाने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक ताजे खीरे को पतले-पतले टुकड़ों में काट लें। फिर खीरे के एक टुकड़े को अपने होठों पर कुछ मिनटों तक धीरे-धीरे मालिश करें। या फिर आप खीरे को पीस लें या कद्दूकस कर लें और उसका रस निकाल लें। इसे होठों पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें।
चुकंदर
चुकंदर के जरिए भी आप काले होंठों को गुलाबी बना सकते हैं। इसमें पिगमेंट और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो काले होंठों को चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए ताजे चुकंदर के एक छोटे टुकड़े को कद्दूकस करें। उसका रस निकाल लें। रस सीधे अपने होठों पर कॉटन बॉल या उंगलियों की मदद से लगाएं। 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर पानी से धो लें।
Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”





