गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बांग्लादेश में बढ़ा राजनीतिक तनाव, पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर हमला​ | Explained: FCRA और FDI में अंतर क्या, विदेश से फंडिंग लेने पर सरकार के क्या नियम हैं?​ | Jos Buttler ने T20 में रचा इतिहास, बोले – मेरा रिकॉर्ड Vaibhav Sooryavanshi ही तोड़ेंगे!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

हेल्थकेयर सेक्टर में महा-डील! 1.5 बिलियन डॉलर में ‘मेडिकवर इंडिया’ को खरीदेगी KKR​

ग्लोबल निवेश कंपनी KKR भारत में अपने हेल्थकेयर कारोबार को तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है. इसी वजह से वह स्वीडन की हेल्थकेयर कंपनी Medicover AB के भारत वाले अस्पताल खरीदने की तैयारी कर रही है. पिछले तीन साल में अस्पताल सेक्टर में यह KKR की तीसरी बड़ी डील होगी. माना जा रहा है […]

ग्लोबल निवेश कंपनी KKR भारत में अपने हेल्थकेयर कारोबार को तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है. इसी वजह से वह स्वीडन की हेल्थकेयर कंपनी Medicover AB के भारत वाले अस्पताल खरीदने की तैयारी कर रही है. पिछले तीन साल में अस्पताल सेक्टर में यह KKR की तीसरी बड़ी डील होगी. माना जा रहा है कि इस बड़े डील का आधिकारिक ऐलान इसी हफ्ते किया जा सकता है.

13,000 से 14,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी

जानकारी के मुताबिक, इस डील पर करीब 13,000 से 14,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसमें मौजूदा शेयरधारकों की पूरी हिस्सेदारी खरीदी जाएगी. साथ ही कंपनी करीब 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये नए निवेश के रूप में लगाएगी, जिससे कारोबार का विस्तार किया जाएगा और कंपनी का कर्ज भी कम किया जाएगा.

भारत में Medicover Hospitals का अच्छा नेटवर्क है. कंपनी के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 26 अस्पताल हैं, जिनमें 6,000 से ज्यादा बेड उपलब्ध हैं. इसके अलावा 1,250 से अधिक डॉक्टर मरीजों को मल्टीस्पेशियलिटी और सुपरस्पेशियलिटी इलाज की सुविधा देते हैं. कंपनी महिलाओं और बच्चों के अस्पतालों के साथसाथ कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर भी चलाती है.

Medicover ने भारत में अपनी शुरुआत 2017 में की थी

ने भारत में अपनी शुरुआत 2017 में की थी. उसी साल उसने हैदराबाद की Sahrudaya Healthcare में हिस्सेदारी खरीदकर MaxCure अस्पताल नेटवर्क को अपने साथ जोड़ा था. पिछले कुछ साल में कंपनी ने लगातार नए अस्पताल खोले और अपने नेटवर्क का विस्तार किया. हाल ही में सिकंदराबाद में 300 बेड वाला नया अस्पताल भी शुरू किया गया है.

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की आय करीब 13 फीसदी बढ़कर 217.25 मिलियन डॉलर रही. हालांकि ऑपरेटिंग प्रदर्शन बेहतर रहने के बावजूद कंपनी को 23.69 मिलियन डॉलर का नेट लॉस हुआ. इसकी एक बड़ी वजह पिछले कुछ साल में नए अस्पतालों के विस्तार पर हुआ भारी निवेश और बढ़ता कर्ज माना जा रहा है.

हेल्थ इंश्योरेंस का तेजी से दायरा बढ़ा

KKR इससे पहले भी भारत के हेल्थकेयर सेक्टर में बड़े निवेश कर चुकी है. कंपनी ने Baby Memorial Hospital और Healthcare Global Enterprises जैसी कंपनियों में भी हिस्सेदारी खरीदी है. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में बेहतर इलाज की बढ़ती मांग, हेल्थ इंश्योरेंस का तेजी से बढ़ता दायरा और सुपरस्पेशियलिटी अस्पतालों की जरूरत को देखते हुए आने वाले साल में हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश के बड़े अवसर मौजूद हैं. इसी वजह से KKR इस सेक्टर में लगातार अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY