Sports

हार्दिक पंड्या ने अब किया खुलासा बताया GT के खिलाफ लाइव मैच में क्यों लगाई थी तिलक वर्मा को फटकार

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम से हुआ, मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के तूफानी शतक और नमन धीर के 45 रनों की बदौलत 199 रन बनाने में सफल रही, जिसे मुंबई इंडियंस ने अपने गेंदबाजों की मदद से बचा लिया.

हार्दिक पंड्या ने अब किया खुलासा बताया GT के खिलाफ लाइव मैच में क्यों लगाई थी तिलक वर्मा को फटकार
हार्दिक पंड्या ने अब किया खुलासा बताया GT के खिलाफ लाइव मैच में क्यों लगाई थी तिलक वर्मा को फटकार

मुंबई इंडियंस ने भले ही इस मैच में जीत हासिल किया, लेकिन इस दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) के बीच आपसी झड़प देखने को मिली, अब हार्दिक पंड्या ने खुद इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है.

Hardik Pandy ने बताया क्यों लगाई फटकार

तिलक वर्मा काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे, इसी वजह से हार्दिक पंड्या (Hardik Pandy) ने उन्हें फटकार लगाई, स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के पहले तिलक वर्मा काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जब हार्दिक पंड्या ने उन्हें फटकार लगाई तो उसके बाद उन्होंने मात्र 45 गेंदों में शतक ठोक दिया. मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि उसे इसकी जरूरत थी.

जीत के बाद हार्दिक पंड्या (Hardik Pandy) ने खुलासा किया कि तिलक से उनकी क्या बात हुई थी. उन्होंने तिलक की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास जिस तरह का टैलेंट है, उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है. इसलिए वो तिलक को बस एक ही बात कहते रहे कि बस गेंद को देखना है और उसे मारना है, चाहे गेंद कुछ भी कर रही हो.
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandy) ने आगे कहा कि डगआउट में वह एक-दो बार तो इतनी जोर से चिल्लाए कि उन्हें चक्कर ही आने लगे, लेकिन टीम, तिलक को इसकी बहुत जरूरत थी.

तिलक वर्मा से हारी गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी के लिए आई, लेकिन जल्दी ही 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस की पारी को संभाला. नमन धीर ने जहां 45 रन बनाए, वहीं तिलक वर्मा ने सिर्फ 45 गेंदों में 101 रन बना डाले और यही गुजरात टाइटंस के हार की वजह बनी.

गुजरात की पूरी टीम सिर्फ 100 रनों पर आलआउट हुई और इसी वजह से 99 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. तिलक वर्मा ने जहां 101 रन बनाए थे, वहीं गुजरात सिर्फ 100 रन ही बना पाई थी. ऐसे में तिलक वर्मा ने अकेले ही गुजरात की टीम को 1 रन से हरा दिया था.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply