Pothole Repair Viral Video : सोशल मीडिया पर बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स लाल रंग की पोरशे कार रोकता है और उसके बोनट पर ही सीमेंट और पानी डालकर घोल तैयार करने लगता है।

इसके बाद वह उसी घोल को उठाकर सड़क के गड्ढे में भर देता है। पहली नजर में यह दृश्य लोगों को हैरान कर देता है, क्योंकि ऐसा लगता है कि वह अपनी महंगी कार को नुकसान पहुंचा रहा है।
View this post on Instagram
गाड़ी के बोनट पर शख्स ने बनाया सीमेंट का घोल
हालांकि, वीडियो में कुछ ही देर बाद बड़ा ट्विस्ट सामने आता है। शख्स कार के बोनट से एक पारदर्शी परत हटाता है, जिससे पता चलता है कि कार का पेंट पूरी तरह सुरक्षित है।
दरअसल, यह एक खास तरह की सुरक्षा परत होती है जिसे Paint Protection Film (PPF) कहा जाता है। यह फिल्म कार को खरोंच और नुकसान से बचाती है। भारत में पोरशे जैसी लग्जरी कारों की कीमत लाखों से करोड़ों रुपये तक होती है, ऐसे में यह खुलासा लोगों को और भी चौंका देता है।
ये खबर भी पढ़ें :
यूजर्स ने वायरल वीडियो को बताया प्रमोशनल स्टंट
होने के बाद इस पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे जिम्मेदारी का अच्छा संदेश बता रहे हैं कि हर व्यक्ति को अपने आसपास की समस्याओं को सुधारने के लिए आगे आना चाहिए।
पर कई यूजर्स इसे प्रमोशनल स्टंट करार दे रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस तरह भरा गया गड्ढा लंबे समय तक टिक पाएगा। कुल मिलाकर यह वीडियो एक तरफ समाज को जागरूक करने की बात करता है, तो दूसरी तरफ मार्केटिंग के एंगल को भी उजागर करता है, जिससे यह चर्चा का विषय बना हुआ है।





