Dangerous Bike Stunt Death : सोशल मीडिया पर एक बेहद खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए हैं। वीडियो में कुछ युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में बाइक से खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में यह रोमांचक हरकत एक दर्दनाक हादसे में बदल जाती है।

पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर लहराते हुए आगे बढ़ते हैं और एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं, तभी उनका संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक सीधे ट्रोले से टकरा जाती है। टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो जाती है।
गाड़ी तेज चलाना कोई कला नहीं है, इसे कोई भी कर सकता है…एक्सीलेटर घुमाने में कोई ताकत नहीं लगती…ताकत लगती है औलाद पालने में जिसे आजकल के छपरी और कथित मां बाप नहीं समझते….वीडियो विचलित कर सकता है. तीनों भाईयों की मौत हो चुकी है. pic.twitter.com/T8K531yFgN
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) April 19, 2026
बाइक पर स्टंट करने पर हुआ खौफनाक हादसा
बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीनों युवक आपस में भाई थे और तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रिपल राइडिंग करते हुए वे बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाए।
जैसे ही उन्होंने आगे चल रहे भारी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सड़क पर लापरवाही और स्टंटबाजी कितनी खतरनाक हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें :
तेज रफ्तार और स्टंटबाजी मौत का कारण
इस हादसे का वीडियो पीछे चल रही दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने रिकॉर्ड किया था। लेकिन हादसा इतना अचानक हुआ कि वे भी खुद को बचा नहीं पाए और उनकी अपाचे बाइक भी ट्रोले से जा टकराई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह वीडियो अब पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बताते हुए कहा कि तेज रफ्तार और स्टंटबाजी न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डालती है। ने सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग की जरूरत को एक बार फिर उजागर कर दिया है।





